
भाेपाल। जन जन के हृदय में विशिष्ट स्थान रखने वाले भाजपा नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चाैहान 'नंदू भैया'की आज (साेमवार काे) जयंती है। इसके अलावा मशहूर भारतीय गायक भारत रत्न भूपेन हजारिका और महान हॉकी खिलाड़ी कैप्टन रूप सिंह की भी आज ही के दिन जयंती है। इस अवसर पर मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने तीनाें महान हस्तियाें काे स्मरण करते हुए विनम्र नमन किया है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स के माध्यम से नंदकुमार सिंह चौहान काे याद करते हुए कहा, मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रद्धेय नंदकुमार सिंह चौहान जी 'नंदू भैया' की जयंती पर सादर नमन करता हूं।अपने संगठनात्मक कौशल, विचारों के प्रति अटूट निष्ठा एवं सेवा भाव द्वारा संगठन को विस्तार देने और कार्यकर्ताओं को गढ़ने में आपका योगदान अनुकरणीय है।
एक अन्य संदेश के माध्यम से मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने भूपेर हजारिका काे जयंती पर नमन करते हुए कहा महान संगीतकार एवं गायक, 'भारत रत्न' भूपेन हजारिका जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। अपनी मधुर वाणी, अद्वितीय संगीत साधना और लोक भावनाओं से ओतप्रोत रचनाओं के माध्यम से आपने भारतीय संगीत-संस्कृति को विश्व में अमिट पहचान दिलाई। आपका व्यक्तित्व एवं कृतित्व भारतीयों के हृदय में सदैव जीवंत रहेगा।
हॉकी खिलाड़ी कैप्टन रूप सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने कहा मध्य प्रदेश के गौरव, महान हॉकी खिलाड़ी कैप्टन रूप सिंह जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। आपने अटूट अनुशासन और अद्वितीय खेल कौशल से विश्व पटल पर मां भारती को गौरव विभूषित किया। आपकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को खेल के साथ ही जीवन के हर क्षेत्र में नए स्वर्णिम इतिहास गढ़ने के लिए सदैव प्रेरित करती रहेंगी।
You may also like
Sivakarthikeyan की फिल्म Madharaasi का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन
10 सितंबर को मेष वालों की किस्मत चमकेगी, जानें स्वास्थ्य का राज!
वृषभ राशि: 10 सितंबर को क्या छुपा है आपके भाग्य में, जानिए चौंकाने वाले राज!
प्रधानमंत्री मोदी ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर दी बधाई
Apple का सबसे पतला iPhone Air लॉन्च, 6.5 इंच डिस्प्ले, A19 Pro चिपसेट के साथ 2 कैमरा