भोपाल। मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट बी-टू-बी इवेंट और प्रदर्शनी का रविवार को शुभारंभ हो गया। इसमें देश-विदेश के टूर ऑपरेटर और होटल प्रतिनिधि ने भागीदारी कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने आज राजधानी भोपाल के एमवीएम ग्राउंड में मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट में आयोजित बी-टू-बी (बिजनेस-टू-बिजनेस) इवेंट एवं प्रदर्शनी का औपचारिक शुभारंभ किया।
इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए व्यावसायिक संबंधों को सुदृढ़ करना है। साथ ही मुख्य सचिव ने मध्य प्रदेश पर्यटन के पेवेलियन और प्रदेश के ग्रामीण पर्यटन की जीवंत प्रदर्शनी विलेज वाइब्स का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रख्यात अभिनेता रघुवीर यादव और अपर मुख्य सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति शिव शेखर शुक्ला भी उपस्थित थे।
You may also like
अशोकनगर: दीपावली से पूर्व जरूरतमंदों के साथ बांटी खुशियां
जिला न्यायालय कर्मचारी भी नोशनल इंक्रीमेंट के हकदार : उच्च न्यायालय
त्रिपुरा में संदिग्ध पाकिस्तानी महिला की गिरफ्तारी: नेपाल जेल से भागकर आई भारत
दो बच्चों की मां घर से भागी, साथ ले गई 16 साल के प्रेमी को, टेंशन में परिजन, बोले- हमने समझाया था उसे मगर…
अकेले में बैठा था कपल, पीछे से आए` दो लड़के… देखते ही बॉयफ्रेंड तो भाग गया, गर्लफ्रेंड का हो गया गैंगरेप