भाेपाल। आज (मंगलवार काे) हरतालिका तीज है। हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष के तृतीया के दिन हरतालिका तीज का त्यौहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त करने के लिए सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज व्रत रख रही हैं। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने अखंड सौभाग्य की कामना के परम पावन पर्व हरतालिका तीज की सभी माताओं एवं बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा प्रेम, त्याग एवं अखंड सौभाग्य के पावन पर्व हरतालिका तीज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ जी और माता पार्वती सभी माताओं-बहनों की मनोकामनाएं पूर्ण करें, जीवन में सुख-समृद्धि, प्रसन्नता प्रदान करें, यही करबद्ध प्रार्थना करता हूं।
You may also like
Magnesium Rich Foods : तनाव और थकान से राहत पाने के लिए आजमाएं ये 7 मैग्नीशियम युक्त फूड्स!
Plant Care Tips : आपके प्यारे पौधों पर लग गया है फंगस? फेंकिए नहीं, बस ये 3 घरेलू उपाय आजमाइए
खेरवाड़ा में कार नाले में गिरी, 3 की मौत, 2 ने कांच तोड़कर बचाई जान
गोविंदा और सुनीता की शादी पर नई अटकलें: क्या है सच्चाई?
पुतले से शादी रचा कर प्रेग्नेंट हुई महिला, बच्चा भी पुतला पैदाˈ किया, बोली- 35 मिनट लेबर पेन हुआ