
भाेपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंगलवार काे कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी।
मंगलवार सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में राज्य मंत्रि परिषद (कैबिनेट) की बैठक होगी। कैबिनेट बैठक में कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। जानकारी में आया है कि उक्त बैठक में प्रदेश से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं और नीतिगत फैसलों पर चर्चा होगी, जिसमें कि प्रमुख रूप से सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। सरकार पेंशनरों को दीपावली का गिफ्ट देगी। मध्य प्रदेश के 4.5 लाख पेंशनरों को 2% बढ़ी महंगाई राहत मिलेगी। कुछ प्रमुख विभागों के प्रस्तावों को हरी झंडी मिलने की संभावना भी है।
You may also like
भाजपा पदाधिकारी संगठन के अभियानों को सफल बनाएं: हेमंत खंडेलवाल
शी चिनफिंग ने मोजाम्बिक की प्रधानमंत्री से मुलाकात की
दिवाली 2025: योगी सरकार के बोनस से यूपी के कर्मचारियों में खुशी, अन्य राज्यों ने भी अपनाया मॉडल
फेंग लियुआन ने प्रदर्शनी में भाग लिया
क्या रोहित और विराट अगला विश्व कप खेलेंगे? गौतम गंभीर के जवाब से उठे सवाल