मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से मौसम पूरी तरह शुष्क था। लेकिन 15 अक्टूबर से राज्य के मौसम में फिर बदलाव आने वाला है। विदर्भ, मराठवाड़ा व मध्य महाराष्ट्र में 18 अक्टूबर तक बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
राज्य से दक्षिण-पश्चिम मानसून विदा हो चुका है। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार विदर्भ और मराठवाड़ा में गरज के साथ छींटे पड़ने की सबसे संभावना है। इस बीच भारी बारिश भी हो सकती है। खानदेश और मध्य महाराष्ट्र में छिटपुट गरज के साथ छींटे पड़ सकती हैं। कृषि विभाग ने मौसम की स्थिति को देखते हुए किसानों को सतर्क रहने का सुझाव दिया है। कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की गई है।
You may also like
बिहार विस के दूसरे चरण के चुनाव के लिए जारी हुई अधिसूचना
महिला विश्व कप : शर्मिन-शोर्ना के अर्धशतक, साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 233 रन का टारगेट
बार-बार पेशाब जाने से हैं परेशान? तो अपनाएँ` यह उपाय नहीं लगाएंगे टॉयलेट के चक्कर
'तेलुसु कड़ा' का ट्रेलर रिलीज, राशि खन्ना की लव स्टोरी का दिखा जादू
मणिपुर में सड़क हादसे कम करने के लिए सभी विभागों का समन्वय जरूरी: अनुराग बाजपेयी