
टिहरी (उत्तराखंड), 23 अक्टूबर (हि.स.)। बरातियों की कार देररात पावकी देवी मार्ग ग्राम सभा नाई के पास अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिर गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कार में कुल पांच लोग थे।
पुलिस चौकी गूलर के अनुसार, श्यामपुर घड़ी मेचक के पांच बाराती गुमानीवाला से नरेंद्र नगर के नाई गांव स्कॉर्पियो (यूके-07 एसी-3409) से जा रहे थे। नाई से पहले यह हादसा हो गया। पता चलते ही एसडीआरएफ को सूचना दी गई। एसडीआरएफ टीम पोस्ट व्यासी से उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद रातभर चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कड़ी मशक्कत के बाद खाई से शवों और घायलों को बाहर निकाला गया।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान विमल कण्डियाल (31) पुत्र स्व. सूरवीर सिंह कण्डियाल, राहुल कलुड़ा (23) पुत्र स्व. रुस्तम सिंह कलुड़ा और आशीष कलुड़ा (26) पुत्र राजकुमार कलुड़ा के रूप में हुई है। यह सभी श्यामपुर (ऋषिकेश) के हैं। घायलों में यहीं के निखिल रमोला (21) पुत्र अनिल रमोला और तनुज पुंडीर ( 26) हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
You may also like
कृष्णा अल्लावरु का किस्सा खत्म! महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक शब्द नहीं बोले बिहार कांग्रेस प्रभारी, क्यों
बांग्लादेश में खालिदा जिया की पार्टी के नेताओं पर जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल
बिहार चुनाव 2025 : 'कोइरी' किंग बने तेजस्वी यादव! सबसे अधिक RJD ने दिये टिकट, नीतीश कुमार को पीछे छोड़ा
सीढ़ियां चढ़ने पर थकान: क्या यह स्वास्थ्य का संकेत है?
मप्र : श्रम विभाग ने श्रमिकों की आयु गणना के लिये नवीन निर्देश किए जारी