Next Story
Newszop

बीकानेर के शादी वाले घर में भयंकर आअग ने मचाया तांडव! 5 लोग बुरी तरह झुलसे, जानिए कैसे हुआ हादसा ?

Send Push

बीकानेर के लूणकरणसर में आज शाम करीब 4 बजे शादी वाले घर में सिलेंडर में आग लग गई। आगजनी की घटना में दूल्हा, उसकी मां और तीन महिलाएं झुलस गईं। दूल्हे की मां समेत दो को गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार- लूणकरणसर के वार्ड 11 में किसान ओंकारनाथ के घर में बेटे और दो बेटियों की शादी की रस्में चल रही थीं। तीनों की शादी 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन होनी है। घर में महिलाएं बन भरने की रस्म के लिए एकत्र हुई थीं। महिलाओं के लिए चाय बनाने की तैयारी चल रही थी। तभी अचानक एलपीजी सिलेंडर में आग लग गई। आग फैलती चली गई और मौके पर बैठी महिलाओं को भी अपनी चपेट में ले लिया।

दूल्हा-दुल्हन की मां समेत पांच लोग झुलस गए

दूल्हे दामोदर की मां मोहिनी देवी भी आग की चपेट में आ गईं। उनके अलावा तुलछी देवी, सरस्वती, माली और दूल्हा भी झुलस गए। परिजन और आस-पड़ोस के लोग झुलसे लोगों को लूणकरणसर के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से माली और मोहिनी को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों 50 प्रतिशत से ज्यादा जली हैं।

सिलेंडर में थी दिक्कत

बताया जा रहा है कि सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी। चाय बनाने के लिए जैसे ही आग जलाई गई, सिलेंडर में आग लग गई और तेजी से चारों तरफ फैल गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Loving Newspoint? Download the app now