अलवर में एक कुत्ता कमरे में सो रहे 9 महीने के बच्चे को उठाकर ले गया। पास में सो रही 3 साल की बहन ने जब यह देखा तो वह उसे बचाने के लिए दौड़ी। इस दौरान कुत्ते ने बहन की आंख नोच ली। कुत्ते ने दोनों को नोच डाला। बहन को कुल 6 टांके आए हैं। जबकि, 9 महीने के बच्चे को 4 टांके आए हैं। घटना कोटकासिम के जोड़िया गांव की है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के ललितपुर निवासी सुनील कुमार अपनी पत्नी के साथ जोड़िया गांव में निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करते हैं। वे एक ही मकान में रहते हैं। सुनील कुमार ने बताया- रविवार शाम 4.30 बजे उनका बेटा माेहान (9 महीने) कमरे में सो रहा था। बेटी चंचल (3 साल) भी उसके बगल में थी। तभी कुत्ता कमरे में आया और 9 महीने के बेटे को घसीटकर बाहर ले जाने लगा।
बच्चे को छोड़कर बहन पर हमला कर दिया
बेटी चंचल ने जब यह देखा तो वह चिल्लाते हुए कुत्ते की ओर दौड़ी। कुत्ते ने 9 महीने के बेटे को छोड़कर बेटी पर हमला कर दिया। उसके चेहरे और आंखों को नोच डाला। आसपास काम कर रहे लोगों ने दोनों बच्चों को कुत्ते से बचाया। बच्ची की आंख में गंभीर चोट है। अभी यह नहीं कहा जा सकता कि उसे दिखाई देगा या नहीं।
दोनों को 10 टांके आए
इस दौरान कुत्ते ने दोनों भाई-बहन को नोच डाला। दोनों के मुंह और सिर पर करीब 10 टांके आए। लहूलुहान हालत में उन्हें कोटकासिम अस्पताल लाया गया। इसके बाद रात में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया।
You may also like
Mouth Care Tips- क्या आप सांसों की बदबू से परेशान हैं, जानिए छुटकारा पाने के तरीके
Health Care Tips- महिलाओं को अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए इन सुपरफूड को आहार में करें शामिल, जानिए इनके बारे में
Health Tips- दिन के इस समय भूलकर भी नहीं पीनी चाहिए चाय, स्वास्थ्य पर होता हैं बुरा असर
RCB की जीत पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के प्यार के पल
Health Tips- सोते समय तकिया लगाना हो सकता हैं स्वास्थ्य के लिए बुरा, जानिए इसका कारण