राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम ने करवट बदली है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन कुछ देर की राहत के बाद फिर से गर्मी बढ़ गई है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान कई जिलों में लू का असर फिर से तेज हो गया है। मौसम विभाग ने 30 अप्रैल तक प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है। मई के पहले सप्ताह में तापमान में राहत मिलने की संभावना है।
जोधपुर में गर्मी से परेशान लोग
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी जारी है। सोमवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान सीमावर्ती बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सबसे अधिक न्यूनतम तापमान बाड़मेर में 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जोधपुर संभाग में भीषण गर्मी दर्ज की गई। प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा
मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को अजमेर में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री, अलवर में 42.2 डिग्री, जयपुर में 42.0 डिग्री, सीकर में 40.0 डिग्री, कोटा में 44.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 44.4 डिग्री, बाड़मेर में 46.4 डिग्री, जैसलमेर में 46.2 डिग्री, जोधपुर में 44.4 डिग्री, बीकानेर में 43.4 डिग्री, चूरू में 42.2 डिग्री और श्रीगंगानगर में 43.8 डिग्री तथा माउंट आबू में 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मई के पहले सप्ताह से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग ने 30 अप्रैल तक राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भागों के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई है, जबकि मई के पहले सप्ताह में पूर्वी हवाओं का असर प्रभावी होगा और एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके चलते तूफान व बारिश की गतिविधियां बढ़ने तथा तापमान में कमी आने से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
You may also like
Tata Altroz Facelift Launch on May 22: Here's What to Expect
Jokes: मां- तू कितने साल की लड़की से शादी करेगा...
Chanakya Niti: महिलाओं में पुरुषों से 8 गुना अधिक होती है इन 3 कामों की इच्छा.. फिर भी नहीं होती संतुष्ट ⤙
मुश्किल वक्त में याद रखें चाणक्य नीति की 5 बातें, हर राह हो जाएगी आसान' ⤙
SBI FD Interest Rate Cut: फिर भी मिलेगा आकर्षक ब्याज, 1 लाख जमा करने पर 24,604 रु. की कमाई