आगरा में एक शादी का बेहद दुखद अंत हुआ है। दुल्हन की शादी के केवल 24 घंटे बाद उसकी अर्थी सज गई। दूल्हा राजू ने अपनी दुल्हन को शादी के बाद गोद में उठाकर घर लाया था और सात फेरे लेकर हमेशा साथ रहने का वादा किया था। लेकिन यह बंधन केवल 24 घंटे का ही साबित हुआ। यह घटना थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के महादेव गली में हुई। राजू की शादी आगरा की सोनिया से हुई थी, और पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन शादी के दूसरे दिन दुल्हन की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
सोनिया को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद शादी के घर में मातम छा गया।
दुल्हन के मायके वालों को इस घटना की सूचना दी गई। दुल्हन के भाई करन कुमार और अन्य रिश्तेदार फतेहपुर सीकरी पहुंचे और पुलिस को सोनिया की आकस्मिक मृत्यु के बारे में जानकारी दी। शादी के दूसरे दिन दुल्हन की मौत ने कस्बे में चर्चा का विषय बना दिया।
दूल्हे का दुख
दूल्हा राजू ने कहा कि उसने शादी से कई सपने देखे थे, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। अचानक दुल्हन की तबीयत खराब हो गई और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी जानकारी मिली है कि दुल्हन पिछले कई दिनों से बीमार थी। शादी की तारीख नजदीक आने पर परिवार ने शादी कर दी, लेकिन शादी के बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई। अंततः दूसरे दिन ही सोनिया की मृत्यु हो गई।
You may also like
UIDAI Big Update: फ्री आधार अपडेट का आखिरी मौका! 14 जून 2025 से पहले करा लें अपडेट, वरना लगेगी फीस, जानें पूरी प्रक्रिया
Operation Sindoor: थरूर ने अमेरिका जाने से पहले कहा-आतंकवाद पर अब देश नहीं रहेगा चुप, यह मिशन दुनिया को याद दिलाएगा कि भारत....
घर में सोलर पैनल लगाने की सही जानकारी: कितने पैनल चाहिए?
भाजपा विधायक समेत 2 को जेल भेजा, मॉर्निंग वॉक के लिए आए शख्स पर हमले का था आरोप
IPL 2005: ऑरेंज कैप के दावेदारों की लिस्ट में इस स्थान पर विराट कोहली ने कर लिया है कब्जा