झांसी। शादियों में अक्सर विवाद उत्पन्न होते हैं, जो कभी-कभी मंडप से थाने तक पहुंच जाते हैं। कुछ मामलों में सुलह हो जाती है, लेकिन कई बार दुल्हन बिना लिए ही लौट जाती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के झांसी से सामने आया है। यहां बारात का स्वागत धूमधाम से किया गया और सभी रस्में पूरी की गईं।
जयमाल के बाद दूल्हा और दुल्हन ने फेरे लिए। विदाई का समय आया, लेकिन जैसे ही दूल्हा कार में बैठने लगा, वह अचानक गिर पड़ा। गिरते ही दूल्हे ने अजीब हरकतें करनी शुरू कर दीं, जिससे दुल्हन हैरान रह गई और उसने ससुराल जाने से मना कर दिया। इस पर विवाह स्थल पर हंगामा मच गया और मामला थाने तक पहुंच गया। दूल्हा पक्ष दुल्हन को ले जाने पर अड़ा रहा, जबकि दुल्हन पक्ष ने मिर्गी की बीमारी छिपाने का आरोप लगाया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीगोल खिड़की निवासी दीपक शाक्या की 28 वर्षीय बहन आरती की शादी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजकुमार से तय हुई थी। दो महीने पहले सगाई हुई थी और शादी 11 तारीख को हुई। विदाई के समय दूल्हा कार में बैठने के लिए गया, तभी वह गश खाकर गिर पड़ा। परिवार वालों ने जब उसे संभालने की कोशिश की, तब दूल्हा कुछ देर बाद ठीक हो गया। यह देखकर दुल्हन ने कार से उतरने का निर्णय लिया।
दूसरी ओर, ससुराल वाले दुल्हन को ले जाने पर अड़े रहे, जिससे विवाद बढ़ गया। मामला कोतवाली थाने पहुंचा। दुल्हन पक्ष का कहना है कि दूल्हा मिर्गी से पीड़ित है, जबकि दूल्हा पक्ष का कहना है कि उसे मिर्गी नहीं है। अब मामला मेडिकल जांच तक पहुंच गया है और पुलिस इस विवाद का समाधान निकालने में जुटी है।
You may also like
चैंपियंस ट्रॉफी 05 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI हुई फिक्स, शमी-पंत समेत 3 दिग्गज खिलाड़ी बाहर 〥
प्लास्टिक कचरे से पेट्रोल बनाने वाले प्रोफेसर की अनोखी पहल
17 की उम्र में प्यार, 1 में सगाई, में शादी, एयरपोर्ट पर सचिन को देख दिल दे बैठी थी अंजलि 〥
चैंपियंस ट्रॉफी 05 से पहले टीम इंडिया को झटका, चोटिल हुआ खूंखार हरफनमौला खिलाड़ी 〥
बाढ़ के पानी में खेलना एक बच्चे के लिए बन गया खतरा