अब वो टाइम चला गया जब लड़के शादी के लिए अपने से कम उम्र की लड़कियों को पसंद करते थे। पहले बहुत ही कम ऐसा देखने को मिलता था की लड़के से लड़की की उम्र ज्यादा हो, लेकिन अब लड़के उम्र से ज्यादा कम्पेटिबिलिटी को तवज्जो देते हैं। आज के इस दौर में देखा जाता है कि लड़के अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं में ज्यादा इंटरस्टेड होते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर कम उम्र के लड़कों को अपने से बड़ी उम्र की महिलाएं ही क्यों पसंद आती हैं? आइये जानते हैं इसका कारण…
इस चीज का ज्यादा एक्सपीरियंस
सबसे पहले तो जब भी कोई कम उम्र का लड़का किसी बड़ी उम्र की लड़की को पसंद करता है, तो उसके साथ रिलेशन (Relation) में इनसिक्योरिटी नहीं होती। क्योंकि ज्यादा उम्र की महिलाओं को प्यार का अधिक अनुभव होता है। ऐसी महिलाओं को जब लड़के अपनी लाइफ में चुनते हैं, तो तक्लीफें कम होती हैं। उन्हें यह पता होता है कि रिलेशनशिप (Relationship) में अपना स्वाभिमान खोए बिना पार्टनर को कैसे खुश रखना है।
कम उम्र की लड़कियां को नहीं होती ये समझ
कम उम्र की लड़की को चीजों की सही समझ नहीं होती है। उसे दुनियादारी की समझ न के ही बराबर होती है, लेकिन वहीं बड़ी उम्र की महिलाएं विकसित और समझार होती हैं। इसलिए लड़के उन्हें लाइफ पार्टनर (Life Partner) बनाना चाहते हैं। ऐसे में लड़के ऐसी महिलाओं के साथ ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं।
पैसों की भी दिक्कत नहीं
एक कारण ये भी है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाएं अपने करियर को लेकर अधिक सजग होती हैं। साथ ही महिलाएं जल्दी सेटल भी हो जाती हैं। ऐसे में लड़के इनके तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं, क्योंकि लड़कों को ये लगता है कि वो उनके साथ पैसे के लिए Relationship में नहीं हैं ।
ज्यादा सपोर्टिव नेचर
बड़ी उम्र की महिलाएं सेल्फ सेंटर्ड (Self Centered) नहीं होती हैं, जो कि कम उम्र में होना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में अगर लड़के अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं के साथ रिलेशन (relationship) में होते है तो उनके कुछ भी गलत करने पर उन्हें बेहतर तरीके से समझा पाती हैं। साथ ही अपने पार्टनर (Life Partner) के प्रति अधिक सपोर्टिव होती हैं ।
इमोशनली स्ट्रोंग होना
बड़ी उम्र की महिलाएं परेशान जीवनसाथी को इमोशनल सपोर्ट करती है। जबकि कम उम्र की लड़कियों से ये सपोर्ट नहीं मिलता। इसलिए ये भी एक कारण है कि मर्द बड़ी उम्र की महिलाओं को अपना दिल दे बैठते हैं और उनके साथ ही लाइफ बिताना चाहते हैं।
You may also like
'जॉली एलएलबी 3' ने मारी कोर्ट में बाज़ी, 'लोका' और 'मिराई' ने भी जमाया रंग
रोहिणी आचार्य के पोस्ट` से मची खलबली, तेजस्वी के सबसे खास पर किया वार, अब क्या होगा RJD का?,
ऑपरेशन 'व्हाइट बॉल' : साहिबजादा फरहान के 'गन शॉट सेलिब्रेशन' को शुभमन और अभिषेक की 'मिसाइल' ने किया फुस्स
Bihar 71st Combined Competitive Exam: Answer Key Released and Objection Process Explained
डीआईआई ने रिकॉर्ड 5.3 लाख करोड़ रुपए की इक्विटी खरीदी, 2025 के मात्र 9 महीनों में 2024 का आंकड़ा पार