होंडा ने 2025 के बाद अपनी पूरी मॉडल रेंज की नई कीमतों की घोषणा की है, जो आज से लागू हो गई हैं. इस कदम के जरिए ग्राहकों तक जीएसटी सुधार का पूरा फायदा पहुंचाया गया है, जिससे होंडा अमेज, होंडा सिटी और होंडा एलीवेट जैसे मॉडलों के दाम कम हो गए हैं.
कीमत कटौती के साथ-साथ होंडा फेस्टिव ऑफर दे रही है. जिसे ग्राहक खरीदारी के वक्त डीलरशिप पर पता कर सकते हैं. क्योंकि यह डीलर के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है.
होंडा अमेजहोंडा अमेज की पूरी रेंज अब ₹10 लाख से कम में उपलब्ध है. एक्स-शोरूम कीमतें 2nd जनरेशन S MT वेरिएंट के लिए ₹6,97,700 से शुरू होकर 3rd जनरेशन ZX CVT वेरिएंट के लिए ₹9,99,900 तक जाती हैं. अलग-अलग वेरिएंट्स पर कीमत में ₹65,100 से लेकर ₹1,20,000 तक की कमी की गई है.
मॉडल | वैरिएंट | कीमत (Ex Showroom, Delhi) | ||
पहले | अब | कटौती | ||
AMAZE 2ndGen | S MT | 7,62,800 | 6,97,700 | -65,100 |
S CVT | 8,52,600 | 7,79,800 | -72,800 | |
AMAZE 3rdGen | V MT | 8,09,900 | 7,40,800 | -69,100 |
V CVT | 9,34,900 | 8,55,100 | -79,800 | |
VX MT | 9,19,900 | 8,41,400 | -78,500 | |
VX CVT | 9,99,900 | 9,14,600 | -85,300 | |
ZX MT | 9,99,900 | 9,14,600 | -85,300 | |
ZX CVT | 11,19,900 | 9,99,900 | -1,20,000 |
होंडा एलीवेट SUV की कीमत भी अब और किफायती हो गई है. इसका एंट्री-लेवल SV MT वेरिएंट अब ₹10,99,900 से शुरू होता है. अलग-अलग वेरिएंट्स पर ₹42,800 से ₹91,100 तक की कटौती हुई है. यह मिड-साइज SUV दमदार डिजाइन, बड़े केबिन और एडवांस फीचर्स के साथ अपने सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करती है.
मॉडल | वैरिएंट | कीमत (Ex Showroom, Delhi) | ||
पहले | अब | कटौती | ||
Elevate | SV MT | 11,91,000 | 10,99,900 | -91,100 |
V MT | 12,39,000 | 11,96,200 | -42,800 | |
V CVT | 13,59,000 | 13,12,100 | -46,900 | |
VX MT | 14,10,000 | 13,61,300 | -48,700 | |
VX CVT | 15,30,000 | 14,77,200 | -52,800 | |
ZX MT | 15,41,000 | 14,87,800 | -53,200 | |
ZX MT Black Edition | 15,51,000 | 14,97,500 | -53,500 | |
ZX MT Ivory | 15,51,000 | 14,97,500 | -53,500 | |
ZX CVT | 16,63,000 | 16,05,600 | -57,400 | |
ZX CVT Black Edition | 16,73,000 | 16,15,300 | -57,700 | |
ZX CVT Ivory | 16,73,000 | 16,15,300 | -57,700 | |
ZX CVT Dual Tone | 16,83,000 | 16,24,900 | -58,100 | |
ZX CVT Dual Tone Ivory | 16,93,000 | 16,34,600 | -58,400 |
होंडा सिटी को भी जीएसटी सुधार का लाभ मिला है. इसमें ₹41,790 से ₹57,500 तक की कीमत में कटौती की गई है. अब यह सेडान ₹11,95,300 (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और अपने प्रीमियम फीचर्स, आकर्षक डिजाइन और बेहतरीन परफॉर्मेंस का संतुलन बरकरार रखती है.
मॉडल | वैरिएंट | कीमत (Ex Showroom, Delhi) | ||
पहले | अब | कटौती | ||
CITY | SV MT | 12,38,000 | 11,95,300 | -42,700 |
V MT | 13,14,900 | 12,69,500 | -45,400 | |
V CVT | 14,39,900 | 13,90,200 | -49,700 | |
VX MT | 14,21,900 | 13,72,800 | -49,100 | |
VX CVT | 15,46,900 | 14,93,500 | -53,400 | |
ZX MT | 15,39,900 | 14,86,800 | -53,100 | |
ZX CVT | 16,64,900 | 16,07,400 | -57,500 | |
Sports CVT | 14,88,900 | 14,37,500 | -51,400 | |
e:HEV | 19,89,990 | 19,48,200 | -41,790 |
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग और सेल्स के वाइस प्रेसिडेंट कुनाल बेहल ने कहा, हमें खुशी है कि हम जीएसटी सुधार 2025 के बाद अपनी पूरी मॉडल रेंज की नई कीमतों की घोषणा कर रहे हैं. जीएसटी लाभों के अलावा, मॉडलों की कीमतें इस तरह तय की गई हैं कि वे दिसंबर 2025 तक सीमित समय के लिए और आकर्षक रहें.
You may also like
ओप्पो ला रहा है रेनो 14 5G का दिवाली एडिशन, खास डिजाइन से सजेगा स्मार्टफोन
सपा की सरकार बनी तो आजम खान के खिलाफ दर्ज सभी झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे: अखिलेश
चालू वित्त वर्ष में निजी डिफेंस कंपनियों की आय में हो सकती है 18 प्रतिशत की वृद्धि : रिपोर्ट
ट्रंप आज संयुक्त राष्ट्र महासभा को करेंगे संबोधित, व्हाइट हाउस का दावा, 'आक्रामक होगा अंदाज'
जोधपुर में विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य बीएपीएस स्वामी नारायण मंदिर महोत्सव में गूंजे वैदिक मंत्र