उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक दूल्हे ने शादी के समय नशे में इतना धुत था कि वरमाला दुल्हन के गले में न डालकर अपने दोस्त के गले में ही डाल दिया। इसके बाद दुल्हन को गुस्सा आया और फिर बवाल हो गया।
लखनऊ। वैसे तो शादी दो लोगों के मिलन का रिश्ता होता है लेकिन उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक दूल्हे ने शादी के समय नशे में इतना धुत था कि वरमाला दुल्हन के गले में न डालकर अपने दोस्त के गले में ही डाल दिया। इसके बाद दुल्हन को गुस्सा आया और फिर बवाल हो गया। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
दोस्त को पत्नी समझ बैठा दूल्हायह मामला बरेली के क्लोडिया थाना के बरखेड़ा गांव का है। यहाँ पर एक शादी में दूल्हे ने दुल्हन को वरमाला न पहनाकर उसके दोस्त को पहना दी। दूल्हे की नाम रविंद्र कुमार बताया जा रहा है। शादी के समय रविंद्र ने काफी शराब पी ली थी। रविंद्र अपने होश में नहीं था। जब वरमाला पहनाने का समय आया तब दोनों वर वधू अपने दोस्तों के साथ स्टेज पर पहुंचे। जैसे ही वहां पर वरमाला डालने की बारी आई तब नशे में चूर रविंद्र ने अपने ही मित्र के गले में जयमाला डाल दी।
फट पड़ी दुल्हनदूल्हे के द्वारा दोस्त को वरमाला पहनाने के बाद बवाल हो गया। दूल्हे की इस हरकत के बाद दुल्हन को गुस्सा आया और उसने स्टेज पर ही दूल्हे को थप्पड़ मार दिया और शादी से इंकार कर दिया। परिस्थिति इतनी खराब हो गई कि दोनों परिवारों के बीच जमकर बहस हुई। बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट होने लगी। दूल्हा व दुल्हन दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुर्सी और खाना फेंकना शुरू कर दिया। घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने आकर मामला शांत कराया हालांकि शादी नहीं हो पाई।
You may also like
IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 134 रनों का मामूली लक्ष्य
Indian Navy Successfully Tests MIGM Missile Amidst Rising Tensions with Pakistan — Here's What Makes It a Game-Changer
डीएसटी की व्यापक समीक्षा बैठक, स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए डीप टेक पर दिया गया जोर
खड़ी ट्रक में घुसी बस, हेल्पर की मौत, दस लोग घायल
कोरबा : सुशासन तिहार अंतर्गत तृतीय चरण में समाधान शिविर का आयोजन