Next Story
Newszop

डीप नेक जंपसूट में मलाइका अरोड़ा ने ढाया कहर, हाथ के टैटू पर अटकीं फैंस की नजरें; Photos

Send Push

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों टीवी रियलिटी शो हिपहॉप सीजन 2 को जज कर रही हैं। हाल ही में, उन्हें शनिवार के दिन शो के सेट के बाहर स्पॉट किया गया, जहां वे एक ग्लैमरस लुक में नजर आईं।

image

मलाइका अरोड़ा की ये तस्वीरें डांस रियलिटी शो हिपहॉप सीजन 2 के सेट की हैं, जहां एक्ट्रेस ने अपने खूबसूरत और स्टाइलिश लुक से सबका ध्यान खींच लिया।

image

शो के सेट पर मलाइका ने पैपराजी को ढेर सारे पोज दिए, और उनकी इन तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी वायरल किया जा रहा है। image

इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा पिंक शेड के जंप सूट में नजर आ रही हैं, जिसमें उन्होंने एक बेल्ट भी कैरी किया है। मलाइका ने अपना लुक सेटल मेकअप और खुले कर्ली बालों के साथ पूरा किया, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं।

image

मलाइका अरोड़ा का ये लुक फैंस को बहुत पसंद आया है, और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं। कई लोग उन्हें फायर कहते हुए कमेंट कर रहे हैं। कुछ तस्वीरों में मलाइका अपने हाथ पर बना टैटू फ्लॉन्ट करती भी नजर आईं, जिसपर फैंस की निगाहें अटक गईं। उनके हाथ पर लिखा था, "सब्र और शुक्र।" यह टैटू मलाइका ने एक्टर अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद बनवाया था, और वह अक्सर अपनी फोटोज में इसे फ्लॉन्ट करती रहती हैं।

Loving Newspoint? Download the app now