नई दिल्ली। निवेशकों और आभूषण प्रेमियों के लिए राहत भरी खबर है। कीमती धातुओं के बाजार में बुधवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना जहां ₹3,700 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है, वहीं चांदी की कीमतों में ₹10,600 प्रति किलो तक की गिरावट देखी गई है।
यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब दीपावली और धनतेरस के बाद बाजार में खरीदारी का रुझान धीमा पड़ता है। अब कम कीमतों पर सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर माना जा रहा है।
24 कैरेट सोना ₹1,23,907 प्रति 10 ग्राम पर
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर ₹1,23,907 प्रति 10 ग्राम हो गई है।
पहले यही सोना ₹1,27,633 प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा था — यानी कीमतों में ₹3,726 की कमी आई है।
इसी तरह, 22 कैरेट सोना घटकर ₹1,13,499 प्रति 10 ग्राम रह गया है, जबकि पहले यह ₹1,16,912 था। 18 कैरेट सोने की कीमत भी घटकर ₹92,930 प्रति 10 ग्राम पर आ गई है, जो पहले ₹95,725 थी।
चांदी ₹1,52,501 प्रति किलो पर आई
सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट आई है। चांदी ₹10,549 सस्ती होकर ₹1,52,501 प्रति किलो पर आ गई है, जबकि सोमवार को यह ₹1,63,050 प्रति किलो थी। दीपावली की छुट्टियों के चलते मंगलवार को बुलियन मार्केट बंद था, और ताज़ा रेट बुधवार को जारी किए गए।
फ्यूचर मार्केट में भी गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। दिसंबर 2025 के सोना कॉन्ट्रैक्ट में 5.21% की गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह ₹1,21,590 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 3.09% गिरकर ₹1,45,680 प्रति किलो पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी दिखी कमजोरी
वैश्विक बाजारों में भी कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट का रुख जारी है। कॉमैक्स (COMEX) पर सोना 1.56% टूटकर $4,043.19 प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी 0.29% की गिरावट के साथ $47.53 प्रति औंस पर रही। जानकारों का कहना है कि यह गिरावट वैश्विक आपूर्ति बढ़ने, अमेरिकी बाजार में स्थिरता और अमेरिकी प्रशासन की टैरिफ नीति में नरमी के कारण आई है।
खरीददारों के लिए सुनहरा अवसर
विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए सही समय है, क्योंकि कीमतों में हाल की तेज गिरावट के बाद जल्द ही बाजार में सुधार की संभावना जताई जा रही है।
विवाह सीज़न के करीब आने से आने वाले सप्ताहों में डिमांड फिर से बढ़ सकती है, जिससे दरों में उछाल संभव है।
You may also like
मध्य प्रदेश: दलित युवक को पेशाब पिलाने का आरोप, राज्य में क्यों बड़ रहे हैं उत्पीड़न के ऐसे मामले?
महिला विश्व कप 2025: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारतीय टीम में जेमिमा की वापसी
रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, अपनी ही धरती पर ऑस्ट्रेलियाई भी नहीं कर सके ये कारनामा
काले धागे के फायदे: आयुर्वेदिक उपाय से नाभि की समस्याओं का समाधान
मौसा ने तोड़ा भरोसे का रिश्ता भांजी के कमरे में घुसकर` की घिनौनी हरकत शिकायत करने पर पिता और चाचा ने भी बना लिया