अगली ख़बर
Newszop

11 अक्टूबर 2025 मकर राशिफल : कार्यक्षेत्र में पाएंगे उन्नति, परिवार का मिलेगा सहयोग

Send Push
11 October Capricorn Horoscope : मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। संतान को कार्यक्षेत्र में प्रगति मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि, शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में संयम रखना जरूरी होगा। आप अपने कारोबार को नई गति देने के प्रयास में लगे रह सकते हैं। इसमें आपको परिवार की ओर से भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी और आपको उच्च अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। आइए विस्तार से जानें आज का मकर राशिफल...



आज मकर राशिवालों का करियर राशिफल : कार्यक्षेत्र में आपको उन्नति प्राप्त होगी और उच्च अधिकारियों का सहयोग भी मिल सकता है। वहीं, संतान को कार्यक्षेत्र में प्रगति मिलने से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने और एक नई गति देने के प्रयास में लगे रह सकते हैं। लेकिन आपको किसी भी प्रकार के विवाद में पड़ने से बचना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में संयम रखना जरूरी होगा।



आज मकर राशिवालों का पारिवारिक और लव राशिफल : आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे सुकून महसूस होगा। वहीं, संतान की ओर से भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है और सभी सदस्यों में आपसी प्रेम देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भी आप खुशनुमा पल व्यतीत कर सकते हैं। लेकिन आपको आस-पड़ोस में चल रहे विवादों से दूर रहना होगा।



आज मकर राशिवालों की सेहत का हाल : सेहत को दुरुस्त रखने के लिए योग करना फायदेमंद साबित होगा।



आज मकर राशिवालों के लिए उपाय : शनि चालीसा का पाठ करें।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें