भागलपुर: भागलपुर जिले में छठ महापर्व से पहले एक दर्दनाक हादसा हो गया है। नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में सोमवार की सुबह गंगा नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। सभी बच्चे पास के ही गांव के रहने वाले थे और छठ पूजा की तैयारी के लिए गंगा घाट पर गए थे।
कैसे हुआ हादसा?
बताया गया कि सोमवार की सुबह ये बच्चे छठ पूजा की तैयारी के लिए छठ घाट की सफाई करने के बाद गंगा नदी में स्नान करने उतरे थे। स्नान के दौरान एक बच्चा गहरे पानी में जाने लगा और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में अन्य तीन बच्चे भी गहरे पानी में चले गए और डूब गए। सभी बच्चों की उम्र 15 साल से कम थी।
चारों शवों को निकाला गया
घटना की सूचना मिलते ही इस्माइलपुर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से चारों डूबे हुए बच्चों के शवों को बाहर निकाला गया। सभी बच्चे छट्टू टोला के रहने वाले थे। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, बच्चों को तुरंत इस्माइलपुर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की हुई पहचानइस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान हो गई है। बच्चों के नाम- प्रिंस कुमार (उम्र 10 साल), पिता मिथिलेश मंडल, नवटोलिया, दूसरे बच्चे का नाम कारेलाल मंडल और गोरेलाल मंडल, पिता रुदल और नंदन कुमार, पिता किशोरी मंडल शामिल हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा तुरंत नवगछिया और गोपालपुर से एम्बुलेंस भेजी गई, लेकिन बच्चों को बचाया नहीं जा सका। इस घटना के बाद नवटोलिया गांव में मातम छा गया है।

You may also like

नई नवेली दुल्हन के सिर से अचानक से गिर गई विग,` आगे जो हुआ जान कर यकीन नहीं कर पाएंगे

ऑयली स्किन से परेशान हैं तो एक बार जरूर अपनाएं ये` उपाय, मिनटों में दूर हो जाएगा तेल

16 साल की उम्र में पिता से लिए 25 हज़ार उधार` और बन गए 10 हजार करोड़ के मालिक

सुबह-सुबह उठते ही ब्रश करने की गलती कर रहे हैं आप` भी? एक्सपर्ट ने बताया क्यों ये आपके दांतों के लिए है खतरनाक

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 28 अक्टूबर 2025 : आज छठ का आखिरी दिन, जानें सूर्योदय का समय और शुभ मुहूर्त