अगली ख़बर
Newszop

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली की भाभी चेतना के लिए लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट, देवरानी-जेठानी का ऐसा है रिश्ता

Send Push
बहुत ही कम होता है कि जब अनुष्का शर्मा अपनी निजी जिंदगी के पलों या करीबियों के बारे में सोशल मीडिया पर कुछ शेयर करती हैं। उनके ज्यादातर पोस्ट पति विराट कोहली के लिए ही होते हैं। कभी वह विराट का हौसला बढ़ाती नजर आती हैं, तो कभी उनकी तारीफ में पोस्ट करती हैं। लेकिन जब भी वो ऐसा करती हैं तो सबका दिल जीत लेती हैं। अनुष्का ने अब हाल ही विराट कोहली की भाभी यानी अपनी जेठानी चेतना कोहली के लिए एक पोस्ट लिखा, जिसकी फैंस के बीच खूब चर्चा है।

अनुष्का शर्मा ने की विराट कोहली की भाभी की तारीफ
अनुष्का शर्माने जेठानी के योग के प्रति डेडिकेशन की तारीफ की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर चेतना की साड़ी में योग करते हुए एक तस्वीर शेयर की। साथ में लिखा, 'हर पोज में, वह योग को ही प्रतिबिम्बित करती हैं- ताकत, शालीनता और स्थिरता, सबका सामंजस्य। चेट्स, मुझे तुम पर बहुत गर्व है।'


image
चेतना ने अनुष्का को कहा- थैंक यू

चेतना कोहली ने देवरानी अनुष्का का पोस्ट देखा तो उसे तुरंत इंस्टाग्राम पर री-शेयर किया और साथ में लिखा, 'थैंक यू सो मच।

चेतना कोहली अकसर शेयर करती हैं योग करते हुए तस्वीरें
मालूम हो कि चेतना कोहली अकसर ही इंस्टाग्राम पर अपने योगाभ्यास की झलकियां शेयर करती हैं। हाल ही उन्होंने अलग-अलग योग आसन करते हुए कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों के साथ, उन्होंने लिखा, 'मेरे आसन बिल्कुल भी परफेक्ट नहीं हैं, और मैं इसी की प्रैक्टिस करती हूं। कुछ दिन मैं कांपती हूं, डगमगाती हूं, और कुछ दिन मैं बह जाती हूं।'


विराट कोहली-अनुष्का की शादी में चर्चा में आई थीं चेतना
चेतना, विराट कोहली के बड़े भाई विकास कोहली की पत्नी हैं। विकास कोहली, भाई विराट के कुछ बिजनेस को संभालते हैं। जिस तरह विकास और विराट कोहली में खूब प्यार है, उसी तरह उनकी बीवियों यानी चेतना और अनुष्का का भी गहरा रिश्ता है। चेतना दिल्ली में रहती हैं। वह तब सुर्खियों में आ गई थीं, जब अनुष्का और विराट की शादी के दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें