भोपाल: मध्य प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी का ऐलान जल्द ही होने वाला है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की टीम में दलित और आदिवासी वर्ग को महत्वपूर्ण भूमिका मिलेगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे से पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी प्रदेश महामंत्री की दौड़ में हैं, जबकि मुख्यमंत्री के करीबी प्रभुलाल को भी महामंत्री पद मिल सकता है। विधायक कुंवर सिंह टेकाम और राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी को भी अहम जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की टीम में दलित और आदिवासी वर्ग को पावरफुल भूमिका में रखा जाएगा। यह ऐलान किसी भी वक्त हो सकता है।
लिस्ट में किसका नाम
ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे से पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी प्रदेश महामंत्री की दौड़ में हैं। मुख्यमंत्री के करीबी प्रभुलाल को भी महामंत्री पद मिल सकता है। विधायक कुंवर सिंह टेकाम और राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी में से किसी एक को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। मौजूदा प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी का प्रमोशन तय है और वे टीम हेमंत में शामिल होंगे। राहुल कोठारी प्रदेश के प्रवक्ता भी रह चुके हैं और मुख्यमंत्री के करीबी हैं।
रामलाल रौतेल को भी कार्यकारिणी में एडजस्ट किया जा सकता है। इंदौर से भाजपा नेता गौरव रणदिवे भी खंडेलवाल की टीम में शामिल हो सकते हैं। रणदिवे इंदौर शहर जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की टीम में प्रदेश महामंत्री रहीं कविता पाटीदार अब राज्यसभा सांसद हैं। इस बार उनकी जगह विधायक ललिता यादव या सांसद लता वानखेड़े को प्रदेश महामंत्री बनाया जा सकता है।
पिछली बार की तुलना में छोटी टीम
पार्टी सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई सूची में कुछ कटौती की गई है, जिससे टीम पिछली बार की तुलना में छोटी होगी। पिछली बार सिंधिया खेमे की वजह से प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री 12-12 बनाए गए थे, और महामंत्री की संख्या पांच रखी गई थी। आलाकमान ने पूर्व में विशेष परिस्थिति मानते हुए बड़ी टीम को मंजूरी दी थी। इस बार प्रदेश उपाध्यक्ष और मंत्रियों की संख्या 10-10 होगी। प्रदेश महामंत्री की संख्या चार होगी। मोर्चा और प्रकोष्ठ की घोषणा बाद में की जाएगी।
सभी को साधने की कोशिश
वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि खंडेलवाल की टीम में सभी नेताओं को साधने की कोशिश की गई है। विधायकों को भी संगठन में जवाबदारी दी जा सकती है। कार्यालय प्रभारी के पद के लिए सबसे ज्यादा रेस चल रही है। विजय दुबे, आशुतोष तिवारी, श्याम महाजन और सत्येंद्र भूषण सिंह के नाम कार्यालय प्रभारी के लिए चर्चा में हैं।

You may also like
न MBBS, न CS...अमेरिका की वो डिग्री, जिसे पाकर बेरोजगार नहीं होंगे स्टूडेंट्स, भर-भरकर मिलेंगी जॉब्स!
DSP बनकर गांव लौटा बेटा खेत में काम कर रही मां` को देख दौड़ पड़ा गले लगाने फिर जो हुआ वह था अद्भुत
बेटी की गुमशुदगी से परेशान पिता ने दर्ज कराई अपहरण की` FIR उधर बेटी ने फेसबुक पर लिखा – GOT MARRIED पापा परेशान मत करो
35 साल पहले एकसाथ पैदा हुई थी तीनों बहनें, अब एकसाथ` प्रेग्नेंट भी हो गई, जाने कैसे की प्लानिंग
पत्नी से झगड़ कर फंदे से लटकर कर ली खुदकुशी