Next Story
Newszop

शाहजहांपुर में 3 भाइयों को मारी गोली... दबंगों ने मामूली विवाद के बाद किया कांड, फिर पिकअप में लगा दी आग

Send Push
अभिषेक सक्सेना, शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के थाना चौक कोतवाली स्थित अजीजगंज मोहल्ले में तीन भाइयों को गोली लगने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद आरोपियों ने पिकअप में भी आग लगा दी। गुस्साए परिजनों ने मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं घटना का मुख्य आरोपी शेरू गोली मारने के बाद फरार हो गया गोली लगने के बाद कमलेश की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम ने कमलेश को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। इसके साथ दो अन्य सगे भाइयों का शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में अस्पताल चल रहा है।कमलेश की मां ने बातचीत में बताया कि आरोपी शेरू एक दबंग किस्म का इंसान है। एक साल पहले भी जगह को लेकर विवाद हुआ था, जिसको लेकर एक बार शेरू ने घर के बाहर फायरिंग भी की थी। हालांकि उस मामले में पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। कमलेश ट्रांसपोर्ट से काम करके घर आया था। और किस बात पर विवाद हो गया उनको नहीं पता विवाद के बाद शेरू घर के बाहर आ गया और गाली-गलौज करने लगा। इसको लेकर विवाद और बढ़ता देख शेरु ने तमंचे से कमलेश और उसके दोनों भाइयों- अखिलेश, जितेंद्र को गोली मार दी। गोली मारने के बाद शेरू के तरफ से युवकों ने तलवारों से भी हमला किया गया, जिसमें और परिजनों को चोटें आई हैं। वहीं कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि दोनों का पहले से विवाद चल रहा था। अभी विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश पर आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। कमलेश नाम की युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। 2 अन्य भाइयों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
Loving Newspoint? Download the app now