भोपाल: 27 साल की एक मॉडल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। नाम खुशबू अहिरवार बताया जा रहा है। कथित रूप से यह लव जिहाद का मामला बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि मुस्लिम बॉयफ्रेंड कासिम उसे अस्पताल में छोड़कर भाग गया। अस्पताल इंदौर रोड स्थित भैंसाखेड़ी में है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लियावहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। आरोपी कासिम उज्जैन का रहने वाला बताया जा रहा है। परजिनों का आरोप है कि खुशबू अहिरवार के प्राइवेट पार्ट, कंधे और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं, खुशबू विदिशा की रहने वाली थी। पुलिस ने कासिम की तलाश शुरू कर दी है। उसका पीएम गांधी मेडिकल कॉलेज में हो रहा है।
डायमंड गर्ल थी खुशबूदरअसल, खुशबू अहिरवार सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थी। वह डायमंड गर्ल के नाम से अपना अकाउंट चलाती थी। अभी 12 हजार फॉलोअर्स हैं। बताया जा रहा है कि खुशबू लिव इन रिलेशन में कासिम के साथ रहती थी। उसे खुशी वर्मा के नाम से भी जाना जाता है।
बीए फर्स्ट ईयर में छोड़ दी थी पढ़ाईपुलिस के अनुसार, खुशबू ने बीए फर्स्ट ईयर के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी और पिछले तीन सालों से भोपाल में रह रही थी। उसने यहां कई लोकल ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की थी। वह हमेशा अपनी मां से आगे बढ़ने की बात करती थी और पार्ट-टाइम जॉब करके अपना खर्च चलाती थी।
मेरे साथ है आपकी बेटीखुशबू की मां लक्ष्मी अहिरवार ने बताया कि तीन दिन पहले कासिम ने उन्हें फोन किया था। उसने कहा था कि मैं मुसलमान हूं...लेकिन आपकी बेटी मेरे साथ है। आप फिक्र मत करो। मैं उसे साथ लेकर उज्जैन जा रहा हूं। बेटी ने भी फोन पर बात करते हुए कहा था कि आप फिक्र मत करो, कासिम अच्छा लड़का है, मैं उसके साथ हूं। आप परेशान मत होना। बाद में उन्हें पता चला कि उनकी बेटी कासिम के साथ रिलेशनशिप में थी। मां का आरोप है कि कासिम ही उनकी बेटी का कातिल है।
उज्जैन से भोपाल आ रहे थे दोनोंबताया जा रहा है कि खुशबू और कासिम उज्जैन से भोपाल आ रहे थे। रास्ते में खुशबू की तबीयत बिगड़ी तो कासिम उसे अस्पताल ले गया। बेटी को बेसुध देखकर वह भाग गया। मां ने इंसाफ की गुहार लगाई है और कहा है कि बेटी की हत्या करने वाले को सख्त सजा मिलनी चाहिए। लक्ष्मी अहिरवार ने बताया कि खुशबू की बॉडी पर चोटों के निशान थे, जगह-जगह नीले निशान थे, चेहरे पर सूजन थी, और यहां तक कि प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान थे। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को निर्मम तरीके से पीट-पीटकर मारा गया है।

You may also like

दिल्ली में लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के नज़दीक एक कार में धमाका

क्या आप जानते हैं महालक्ष्मी अय्यर की अनसुनी कहानी? जानें इस गायिका की सफलता के पीछे का राज!

Anjali Arora Sexy Video : अंजलि अरोड़ा ने 'टच किया' पर सेक्सी डांस कर मचाई धूम, वीडियो हुआ वायरल

पाकिस्तान में 'जिया' दौर को वापस लाने की तैयारी, मुनीर की ताकत बढ़ाने के लिए संविधान 'संशोधन'

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव प्रचार में पीएम मोदी के साथ इतना कम क्यों नजर आए नीतीश? फाइनल राउंड की वोटिंग से पहले बीजेपी ने उठाया पर्दा