मॉस्को: भारत के NSAअजीत डोभाल ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है। मॉस्को में गुरुवार को डोभाल और पुतिन की बैठक हुई है। रूसी मीडिया ने दोनों की बैठक की जानकारी दी है। हालांकि अभी ये नहीं बताया गया है कि इस बैठक में क्या-क्या बड़े फैसले लिए गए हैं। माना जा रहा है कि दोनों के बीच ट्रंप के टैरिफ से जुड़े आदेश और रूस से भारत को तेल बेचने के मुद्दे पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
अजीत डोभाल ने गुरुवार को ही रूस के सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी सर्गेई शोइगु से भी मुलाकात की है। डोभाल ने शोइगु के साथ बैठक में कहा कि वह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के लिए उत्साहित हैं। इसकी तारीखों का जल्दी ही ऐलान किया जाएगा। उन्होंने पहलगाम हमले के बाद सपोर्ट के लिए रूसी राष्ट्रपति का धन्यवाद भी किया। शोइगु ने डोभाल से बैठक में एक नई, निष्पक्ष विश्व व्यवस्था बनाने पर जोर दिया।

You may also like
रोज सुबह इन चीजों का सेवन से आपके शरीर को इतनी ताकतवर बना देगी कि आप चौक जायेंगे
गाजियाबाद: घेवर पर चढ़ा सिल्वर फॉयल भी खतरनाक, त्योहारी मौसम में ऐसे करें मिलावटी मिठाइयों की पहचान
ध्वस्त होगा ट्रंप का 'चक्रव्यूह': व्यापार हुआ हथियार, चाहिए नया गेमप्लान
VIDEO: 'सैयारा' की अनीत पांडे ने किया अहान पांडे का हाथ थामने से इनकार, फैंस बोले- दोनों पक्का डेट कर रहे हैं
'श्रीराम को नकारने वालों को तमाचा, राहुल गांधी तो झूठ का पुलिंदा', मोदी के मंत्री ने तो बहुत कुछ कह दिया