दरअसल गार्डनिंग की टिप्स शेयर करने वाले अभिषेक राजा ने करी पत्ता को जंगल जैसा घना बनाने के लिए कुछ सीक्रेट शेयर किए हैं। इन 3 आसान टिप्स को अपनाकर अपने करी पत्ते के पौधे को इतना घना और हरा-भरा बना सकते हैं कि बाजार से खरीदने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। पौधा जंगल की तरह घना हो जाएगा।
लिक्विड फर्टिलाइजर डालें
गार्डनिंग एक्सपर्ट अभिषेक राजा का कहना है शुरुआत में करी पत्ता धीरे-धीरे ग्रोथ करता है। पौधा उगाने के बाद आप लिक्विड फर्टिलाइजर के तौर पर गोबर के उपले का पानी का डाल सकते हैं। इसके लिए एक उपले को एक बाल्टी पानी में रात भर के लिए भिगोएं। अगले दिन उस पानी को छानकर पौधे की जड़ों में डाल दें। यह एक बेहतरीन जैविक खाद है जो पौधे को तेजी से बढ़ने और हरा-भरा रहने में मदद करती है।
लिक्विड फर्टिलाइजर के ऑप्शन

अगर आपके पास गोबर का उपला नहीं है, तो आप ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप घर पर सब्जियों के छिलके और फलों के कचरे को पानी में भिगोकर भी बना सकते हैं। यह फर्टिलाइजर पौधे को सभी जरूरी पोषक तत्व देता है। और फ्री में तैयार भी हो जाता है। इसे भी आप महीने में एक बार पौधे में डाल सकते हैं।
सीवीड एक्सट्रैक्ट का इस्तेमाल
बहुत से लोगों को सीवीड एक्सट्रैक्ट के बारे में नहीं पता होगा। ये एक ऐसा उपाय है जो करी पत्ते के पौधे के लिए वरदान साबित होता है। इसमें कई तरह के माइक्रो-पोषक तत्व और हार्मोन होते हैं जो पौधे को तेजी से बढ़ने और नई शाखाएं निकालने में मदद करते हैं। आपको सीवीड एक्सट्रैक्ट को पानी में मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भरना है। इसे महीने में सिर्फ एक बार पौधे की पत्तियों पर अच्छी तरह से छिड़कें।
समय पर करें प्रूनिंग
किसी भी पौधे को घना बनाने के लिए उसकी सही तरीके से छंटाई करना बहुत जरूरी है। पौधा 8-10 इंच का हो जाए और उसकी अच्छी ग्रोथ हो रही हो तो ऊपरी हिस्से को काट दें। इससे पौधा लंबाई में बढ़ने की बजाय अगल-बगल नई शाखाएं निकालने पर फोकस करता है। प्रूनिंग करने से पौधा नीचे से ऊपर तक घना बनता है और खूबसूरत भी दिखता है।
करी पत्ता की ग्रोथ बढ़ाने का तरीका
इन बातों का रखें ध्यान

करी पत्ते के पौधे को दिन में कम से कम 5-6 घंटे की सीधी धूप मिलनी चाहिए। धूप में रखने से ही पौधा तेजी से बढ़ता है और उसकी पत्तियां हरी रहती हैं। इसके अलावा गमले में पानी तभी डालें जब मिट्टी ऊपर से सूखी लगे। ज्यादा पानी देने से जड़ें गल सकती हैं, जिससे पौधा खराब हो जाता है। तो पौधे को ओवरवाटरिंग से बचाना भी बहुत जरूरी है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।
You may also like
सिर्फ 10-15 दिन और बन सकते हैं करोड़ों के मालिक! गुरमीत चड्ढा ने बताया शेयर बाजार की ताकत
क़तर में इसराइली हमले के बारे में बात करते हुए नेतन्याहू ने पाकिस्तान का ज़िक्र क्यों किया
सस्ता लोन लेने के` लिए अपनाएं ये टिप्स झटपट होगा पास, क्लिक करके जाने पूरी खबर
पंजाब: चंडीगढ़ क्राइम सेल ने चार आरोपियों को पांच हथियारों के साथ किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ : जीएसटी में सुधार से निर्यात के क्षेत्र को भी होगा लाभ : विजय शर्मा