मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में चौंका देने वाली एक घटना सामने आई है। एक बीमा कंपनी में काम करने वाले मैनेजर ने महिला सहकर्मी को बेहोश करके उसके साथ रेप किया। इस दौरान मैनेजर की पत्नी ने पूरी वाकए का अश्लील वीडियो बनाया। यह पूरी घटना यहीं पर नहीं खत्म हुई दंपती ने महिला सहकर्मी को ब्लैकमेल किया और उससे लाखों रुपये भी वसूले। मामले के खुलासे के बाद पुलिस एक्शन में आई है। यह घटना मुंबई के पॉश इलाकों में शामिल पनवेल में हुई। पुलिस के अनुसार आई मैनेजर का सहकर्मी से परिचय कंपनी की एक ऑनलाइन मीटिंग में हुआ था। इसके बाद जब महिला सहकर्मी मुंबई आई तो मैनेजर ने उसे घर पर रुकने को कहा था।   
   
अश्लील वीडियो से ऐंठी मोटी रकम
पुलिस के अनुसार पनवेल में कॉर्पोरेट सेक्टर में उच्च पद पर कार्यरत एक मैनेजर ने अपनी महिला सहकर्मी का यौन शोषण किया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान प्रदीप नामदेव नारले के रूप में हुई है। वह अंधेरी स्थित एक बीमा कंपनी में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। उसकी पत्नी रेणुका नारले और भाई प्रवीण नारले दोनों इस मामले में सह आरोपी हैं और फिलहाल दोनों फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आरोपी नारले की मुलाकात कंपनी की नागपुर शाखा में काम करने वाली महिला सहकर्मी से एक ऑनलाइन मीटिंग के दौरान हुई थी। काम के सिलसिले में हुई यह जान-पहचान आगे चलकर निजी रिश्ते में बदल गई।
     
मार्च में घर पर किया रेप
आरोपी मैनेजर ने 27 मार्च को काम के सिलसिले में मुंबई आई महिला को पनवेल स्थित अपने घर बुलाया। मेहमान नवाजी के बहाने उसने खाने में नशीली दवा मिला दी। इसके बाद पीड़िता को बेहोश करके उसके साथ बलात्कार किया। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी की पत्नी ने इस अपराध का वीडियो बनाया था। पुलिस ने दोनों की तलाश कर रही है। पुलिस ने महिला सहकर्मी की शिकायत पर संगीन धाराओं में केस भी दर्ज किया है।
  
You may also like
 - छात्रवृत्ति के लिए सभी छात्राें का 31 अक्टूबर तक जमा हाे जाए आनलाइन आवेदन : प्रमुख सचिव
 - विंध्य क्षेत्र की प्रगति में आईटी पार्क होगा एक महत्वपूर्ण सोपान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
 - बिग बॉस 19 में फरहाना भट्ट का गुस्सा, प्रणित मोरे से हुई तीखी बहस
 - जेपी अस्पताल के नवनिर्मित भवन में शीघ्र चिकित्सा सेवाएं प्रारंभ करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
 - मप्रः राजधानी भोपाल के मार्गों पर गूंजा ''अभ्युदय मध्य प्रदेश'' का उद्घोष