वॉशिंगटन: भारत के प्रधानमंत्री और अलग अलग राज्यों के मुख्यमंत्री संविधान पर हाथ रखकर शपथ लेते हैं। लेकिन आप जरा पश्चिमी देशों में सरकार बनने पर शपथ लेने की प्रक्रिया देखिए। वहां ज्यादातर देशों में बाइबिल पर हाथ रखकर शपथ ली जाती है। फिर भी ये देश हमें संविधान पर ज्ञान देते हैं। अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस इन दिनों अपनी हिन्दू पत्नी को लेकर परेशान हैं। उनके उनकी हिन्दू पत्नी को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। स्थिति ये है कि हिन्दू पत्नी होने की वजह से जेडी वेंस की अगले टर्म में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार तक खतरे में पड़ सकती है। जी हां... ये अमेरिका ही और हम अमेरिका की बात कर रहे हैं, जहां उम्मीदवार विवेक रामास्वामी के नाम पर इसलिए चर्चों ने विरोध किया, क्योंकि वो हिन्दू हैं और जेडी वेंस से भी इसलिए सवाल पूछे जा रहे हैं, क्योंकि उनकी पत्नी हिन्दू हैं।
विवेक रामास्वामी को लकर तो यहां तक कहा कि अगर वो राष्ट्रपति बनते हैं तो वाइट हाउस में हिन्दू देवी देवता आ जाएंगे। अब सोचिए, उस देश की मानसिकता क्या है और ये देश, भारत को हिंदुत्व पर ज्ञान देते हैं। दरअसल, अमेरिकी राजनीति के गलियारों में इस वक्त चर्चा का सबसे गर्म मुद्दा कोई नीति नहीं, बल्कि एक "हग" है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और एरिका कर्क की। एरिका कर्क, रिपब्लिकन पार्टी के नेता चार्ली कर्क की विधवा हैं। चार्ली कर्क की पिछले दिनों गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
जेडी वेंस और एरिका कर्क के बीच क्या चल रहा?
दरअसल, जेडी वेंस और एरिका कर्क का एक वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। ये वीडियो 29 अक्टूबर का है, जब दोनों यूनिवर्सिटी ऑफ मिसिसिपी के एक कार्यक्रम में मिले थे। इस दौरान दोनों बहुत गर्मजोशी से एक दूसरे को गले लगाते हैं। इस वीडियो पर शायद लोगों का ध्यान नहीं जाता, लेकिन एरिका कर्क की उंगलियां जेडी वेंस के बालों को सहला रही थीं। इस मुलाकात को आम नहीं कहा जा सकता। लोगों का कहना है कि ये सिर्फ आम मुलाकात और सिर्फ दोस्ती का इजहार नहीं है, बल्कि बदलते रिश्ते की तरफ इशारा है, खासकर उस वक्त जब जेडी वेंस से उनकी हिन्दू पत्नी को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं।
जेडी वेंस और उषा की शादी लंबे समय से रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों के निशाने पर रही है। रिपब्लिकन पार्टी के समर्थक और वाइट सुपरमेसी के दक्षिणपंथी आवाज निक फ्यूएंट्स ने पिछले दिनों जेडी वेंस पर हिन्दू महिला से शादी करने पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने जेडी वेंस की भारतीय मूल की पत्नी को यूरोप में गोरे लोगों को हटाने और उनकी जगह लेने से जोड़ा था। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा था कि उन्होंने उम्मीद नहीं है कि जिस शख्स की पत्नी भारतीय हैं, उन्हें गोरे लोगों का समर्थन मिलेगा। इसीलिए अब जबकि जेडी वेंस और एरिका कर्क का ऐसा वीडियो सामने आया है तो लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या राष्ट्रपति बनने के लिए जेडी वेंस अपनी भारतीय मूल की पत्नी से पीछा छुड़ाने की कोशिश तो नहीं कर रहे हैं? क्या जेडी वेंस गोरे लोगों की सहानुभूति और समर्थन लेने के लिए विधवा एरिक कर्क से शादी करने का प्लान तो नहीं बनाने लगे हैं, क्योंकि एरिका कर्क ने आम लोगों के बीच जेडी वेंस की तारीफें करनी शुरू कर दी हैं।
क्या भारतीय मूल की पत्नी से पीछा छुड़ाना चाहते वेंस?
इस विवाद को हवा तब और मिली जब उसी इवेंट में एक भारतीय मूल की छात्रा ने जेडी वेंस से उनकी धार्मिक सोच और उनकी भारतीय मूल की पत्नी की हिंदू आस्था को लेकर सवाल पूछ लिया। जिसका जवाब देते हुए जेडी वेंस ने कहा कि वो चाहते हैं कि उनकी पत्नी धर्म परिवर्तन कर ईसाई बन जाएं। हालांकि उन्होंने ये भी जोड़ा कि 'ईश्वर ने हर इंसान को अपनी राह चुनने की स्वतंत्रता दी है।' लेकिन उनके इस बयान की काफी आलोचना की जा रही है और अमेरिका की मानसिकता पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि जेडी वेंस शायद अपनी भारतीय मूल की पत्नी से पीछा छुड़ाना चाहते हैं।
इस बीच डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से अमेरिका की बदलती राजनीति का भी आपको अंदाजा लगेगा। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो दुनियाभर के ईसाइयों की रक्षा करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि नाइजीरिया में ईसाई धर्म के अस्तित्व पर खतरा है। उन्होंने घोषणा की है कि इस देश को विदेश विभाग की विशेष चिंता वाले देशों की निगरानी सूची में रखा जाएगा। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में यह घोषणा की और कहा कि नाइजीरिया में ईसाइयों के खिलाफ हिंसा के पैमाने पर अमेरिका को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। ट्रंप ने लिखा है कि "नाइजीरिया में ईसाई धर्म का अस्तित्व खतरे में है। हजारों ईसाई मारे जा रहे हैं। इस सामूहिक नरसंहार के लिए कट्टरपंथी इस्लामवादी जिम्मेदार हैं। मैं नाइजीरिया को 'विशेष चिंता वाला देश' घोषित कर रहा हूं, लेकिन यह तो बहुत छोटी बात है।" ट्रंप के इस बयान से पता चलता है अमेरिका में आने वाले दिनों में धर्म को लेकर राजनीति कितनी तेज होने वाली है और जेडी वेंस के सामने अपनी भारतीय मूल की पत्नी की वजह से कितनी परेशानी होने वाली है।

JD Vance, am raising my kids as Christians.
— Yanika_Lit (@LogicLitLatte) October 30, 2025
I asked my wife, Usha Vance, to convert to Christianity and leave the Hindu religion.
I want her to become a Christian too.
Soon, he will say I asked my wife to paint her face with white color. pic.twitter.com/J2T11cDBoS
इस बीच डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से अमेरिका की बदलती राजनीति का भी आपको अंदाजा लगेगा। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो दुनियाभर के ईसाइयों की रक्षा करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि नाइजीरिया में ईसाई धर्म के अस्तित्व पर खतरा है। उन्होंने घोषणा की है कि इस देश को विदेश विभाग की विशेष चिंता वाले देशों की निगरानी सूची में रखा जाएगा। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में यह घोषणा की और कहा कि नाइजीरिया में ईसाइयों के खिलाफ हिंसा के पैमाने पर अमेरिका को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। ट्रंप ने लिखा है कि "नाइजीरिया में ईसाई धर्म का अस्तित्व खतरे में है। हजारों ईसाई मारे जा रहे हैं। इस सामूहिक नरसंहार के लिए कट्टरपंथी इस्लामवादी जिम्मेदार हैं। मैं नाइजीरिया को 'विशेष चिंता वाला देश' घोषित कर रहा हूं, लेकिन यह तो बहुत छोटी बात है।" ट्रंप के इस बयान से पता चलता है अमेरिका में आने वाले दिनों में धर्म को लेकर राजनीति कितनी तेज होने वाली है और जेडी वेंस के सामने अपनी भारतीय मूल की पत्नी की वजह से कितनी परेशानी होने वाली है।
You may also like

गजब! फर्जी अधिकारी बन अस्पतालों में मिलाया फोन, सीएम ऑफिस के लेटरहेड जारी किए, दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार

IPO Calendar: अगले हफ्ते 5 आईपीओ की एंट्री, क्या Groww करेगा पैसा ग्रो? जानें कौन-कौन से इश्यू हैं लाइन में और कितना है जीएमपी

आरएसएस का विरोध वही करता है जो... अब बाबा रामदेव ने ये क्या कह दिया? सियासी घमासान तय

अपने बचपन की फोटो से मिलाएं हाथ, Gemini पर ये प्रॉम्प्ट्स करेंगे कमाल, समझें पूरा तरीका

दिल्ली सीएम ऑफिस के फर्जी लेटरहेड से बनाए गए जाली पत्र, ईडब्ल्यूएस के तहत मुफ्त इलाज के नाम पर धोखाधड़ी