नवी मुंबई: हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए वनडे विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली आईसीसी ट्रॉफी जीती। भारत ने शेफाली वर्मा (78 गेंद में 87 रन) और दीप्ति शर्मा (58 रन) के अर्धशतक की बदौलत सात विकेट पर 298 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम दीप्ति शर्मा के पांच झटकों के सामने कप्तान लौरा वोलवार्ट (101 रन) के शतक के बावजूद 45.3 ओवर में 246 रन पर सिमट गई। दीप्ति ने 39 रन देकर पांच विकेट झटके। शेफाली वर्मा ने भी दो विकेट और श्री चरणी ने एक विकेट हासिल किया।
जीत के बाद क्या बोले हेड कोच?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार हैं। उन्होंने विश्व चैंपियन बनने के बाद कहा, 'मैं नि:शब्द हूं। बेहद गर्व महसूस हो रहा है। इस पल की हर खुशी की वो हकदार हैं। उनकी मेहनत, उनका विश्वास, उन्होंने हर भारतीय का सिर ऊंचा कर दिया है। हारे हुए मैचों में भी हमने कभी हार नहीं माना। ज्यादातर मैचों में हमने दबदबा बनाया था, बस अंत तक बेहतर फिनिश की जरूरत थी। जैसे ही वो किया, फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।
यह भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल है। इसका असर आने वाली पीढ़ियों तक महसूस किया जाएगा। आज शेफाली का प्रदर्शन जादुई था। सेमीफाइनल हो या फाइनल, वो हर बार टीम के लिए बड़ा खेल दिखाती हैं। रन, विकेट और कैच- एक कंप्लीट प्रदर्शन। इससे ज्यादा गर्व मुझे नहीं हो सकता।
दो बार हारने के बाद जीते फाइनल
भारतीय टीम ने महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अपना पहला आईसीसी खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। 2005 और 2017 में इतिहास रचने से चूकी भारतीय टीम डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में नहीं चूकी और 52 रन से जीत दर्ज कर महिला वनडे क्रिकेट की नई विश्व चैंपियन बन गई।

You may also like

धौलीगंगा में बनी 300 मीटर लंबी अस्थायी झील को खोलने का काम शुरू, कभी बना सकती थी विनाश की वजह

बिहार की इस सीट पर माले-CPI बनाम कांग्रेस; टक्कर तगड़ी, बाजी पलटने आईं प्रियंका..!,

Jeevan Pramaan: 30 नवंबर से पहले पेंशनर्स कर लें यह जरूरी काम, वरना रुक सकती है पेंशन

Women's World Cup 2025: हरमनप्रीत एंड कंपनी पर पैसों की बरसात, बीसीसीआई ने 51 करोड़ रुपये इनाम की घोषणा की

Crime: दोस्त ने ही किया रेप! घुमाने के बहाने सुनसान जगह पर ले गया युवक, वहां ले जाकर जबरन किया बलात्कार, फिर..