UPSC CSE Final Result: सिविल सर्विस एग्जाम 2024 का फाइनल रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने इस बार टॉप किया है। UPSC टॉपर्स की टॉप 5 में 3 लड़कियां हैं।
वहीं टॉप 10 में 4 लड़कियां हैं। जिन लोगों ने एग्जाम दिया था तो यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। आइये जानते हैं जनरल, OBC, SC-ST कैटेगरी से कितने उम्मीदवार पास हुए हैं?
किस कैटेगरी के कितने उम्मीदवार
सिविल सर्विस एग्जाम 2024 में कुल 1009 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। इसमें जनरल कैटेगरी से 335 उम्मीदवार, ओबीसी से 318, SC से 160, EWS से 109, ST वर्ग से 87 कैंडिडेट्स ने सफलता हासिल की है। इसमें शक्ति दुबे टॉपर हैं, दूसरे नंबर पर हर्षिता गोयल, तीसरे नंबर पर डोंगरे आर्चित पराग है।
UPSC CSE 2024 टॉपर्स
- शक्ति दुबे
- हर्षिता गोयल
- अर्चित पराग डोंगरे
- शाह मारगी चिराग
- आकाश गर्ग
- कोमल पुनिया
- आयुषी बंसल
- राज कृष्ण झा
- आदित्य विक्रम अग्रवाल
- मयंक त्रिपाठी
IAS के 180 पदों पर होगी नियुक्ति
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), जो देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में से एक मानी जाती है, उसके लिए इस बार कुल 180 पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें से 73 पद सामान्य वर्ग के लिए, 24 पद अनुसूचित जाति (SC), 13 पद अनुसूचित जनजाति (ST), 52 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और 18 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए निर्धारित हैं।
You may also like
WhatsApp Testing Sticker Reactions for Messages and Media
मोतीलाल ओसवाल सोने में 'बाय ऑन डिप' की सलाह दी, जानें टार्गेट प्राइस और 15 साल का सफर
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार किसी से दुखी होने से बेहतर करें ये काम. फिर नहीं होगा पछतावा ⤙
गाजियाबाद-मोदीनगर-हापुड़ रोड का होगा चौड़ीकरण, 60 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ
Chanakya Niti: अब बेटे की वजह से समाज में पिता की नहीं उड़ेगी मजाक लेकिन माननी होगी चाणक्य की ये बात ⤙