इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में देश के युवाओं, खासकर जेन-जी यानी नई पीढ़ी की तारीफ करते हुए उन्हें लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने वाला असली विंगार्ड बताया है। राहुल गांधी का यह संदेश तब आया है जब नेपाल और बांग्लादेश जैसे देशों में छात्रों और युवाओं के आंदोलन सामने आए है।
क्या लिखा राहुल ने
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, देश का युवा, देश का छात्र, जेन-जी संविधान को बचाएगा, लोकतंत्र की रक्षा करेगा और वोट चोरी को रोकेगा। मैं हमेशा उनके साथ हूं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह सिर्फ एक भावनात्मक संदेश नहीं, बल्कि कांग्रेस की ओर से एक रणनीतिक दांव है।
भाजपा ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी के इस एक्स पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, जेन-जी परिवारवाद के खिलाफ है। वह पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी के बाद राहुल गांधी को क्यों बर्दाश्त करेगा? निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी इस देश में गृहयुद्ध भड़काना चाहते हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट में आगे लिखा, वह भ्रष्टाचार के खिलाफ है, वह आपको क्यों नहीं भगाएगा? वह बांग्लादेश में इस्लामिक राष्ट्र तथा नेपाल में हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता है, वह भारत को हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं बनाएगा? देश छोड़ने की आप करो तैयारी आ रहे हैं।
pc- thenewsminute.com, navbharat
You may also like
Jokes: एक पाकिस्तानी लड़के ने भारत के स्कुल में एडमिशन लिया, टीचर : तुम्हारा नाम क्या है ? लड़का : लादेन… पढ़ें आगे
मध्य प्रदेश और राजस्थान में बच्चों की मौत का कफ़ सिरप से क्या है नाता, एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?
CCL Vacancy 2025: सरकारी कंपनी के साथ करियर शुरू करने का मौका, 1180 पदों पर निकली सीधी भर्ती, कोई एग्जाम नहीं
ये चीजें मुझ पर असर नहीं डालतीं... व्यक्ति के जूता फेंकने की कोशिश पर कैसा सीजेआई का रिएक्शन
कल UP के बरेली शहर पहुंचेगा AAP का 16 सदस्यीय डेलिगेशन, वायरल क्लिप में देखे संजय सिंह का सबसे बड़ा एलान