Next Story
Newszop

Rajasthan: डोटासरा का सीएम भजनलाल पर निशाना, मुख्यमंत्री अपने विवेक से नहीं, बल्कि पर्चियों से सरकार चला रहे हैं

Send Push

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्षगोविंद सिंह डोटासरा हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं और सबसे ज्यादा उनके टारगेट पर सीएम भजनलाल शर्मा रहते है। वो उन्हें पर्ची सरकार के नाम से कहकर निशाना साधते है। एक बार फिर उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा है।

image

पर्ची से चल रही सरकार

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री अपने विवेक से नहीं, बल्कि पर्चियों से सरकार चला रहे हैं, दौरे से पहले भाषण और प्रेस नोट का लीक होना बताता है कि फैसले कहीं और से लिखे जा रहे हैं।

image

साधा निशाना

खबरों की माने तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मांग की कि या तो राजस्थान की पर्ची सरकार बदली जाए या मुख्यमंत्री को स्वतंत्र रूप से कार्य करने की छूट दी जाए। डोटासरा ने कहा कि देश में लोकतंत्र पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है।

pc- etv bharat,news tak,republicbharat.com

Loving Newspoint? Download the app now