इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच खेले गए मैच में अभिषेक शर्मा ने उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो पहले सिर्फ आंद्रे रसेल जैसे धाकड़ बल्लेबाज ही बना पाए थे। अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में 4 हजार रन पूरे कर लिए हैं। अभिषेक ने इस फॉर्मेट में 4 हजार रन बनाने के साथ-साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
अभिषेक ने 4000 रन बनाने का कारनामा 166.05 के स्ट्राइक रेट से हासिल किया है। अभिषेक टी20 क्रिकेट में सबसे तेज स्ट्राइक रेट वाले खिलाड़ियों में से एक है। उन्होंने इस फॉर्मेट में 4 शतक भी लगाए हैं।
अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। अब उनका नाम आंद्रे रसेल जैसे बड़े खिलाड़ियों के साथ लिया जा रहा है। उन्होंने कम से कम 4,000 रन बनाकर 160 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट हासिल की है। इस लिस्ट में फिन एलन सबसे ऊपर हैं, जिनकी स्ट्राइक रेट 170.93 है। आंद्रे रसेल 168.84 की स्ट्राइक रेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अभिषेक शर्मा 166.05 की स्ट्राइक रेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
pc- crictracker.com
You may also like
कांस फिल्म महोत्सव में भी बिहार का जलवा, अभय सिन्हा बने FIAPF के उपाध्यक्ष, पर्यटन मंत्री राजू सिंह का मिला साथ
हांगकांड में हड़कंप मचाने वाली कोरोना की लहर कितनी खतरनाक, जानिए इसके बारे में सबकुछ
मजरूह सुल्तानपुरी जिन्हें नेहरू के ख़िलाफ़ नज़्म लिखने के लिए हुई थी जेल
टैरो राशिफल, 25 मई 2025 : सर्वार्थ सिद्धि योग से मिथुन, सिंह सहित 4 राशियों होगा धन लाभ, बढ़ेगी प्रसिद्धि,जानें टैरो कार्ड्स से कल का राशिफल
जेएमसी ने एनसीएपी के तहत हरित स्थानों का विकास शुरू किया