इंटरनेट डेस्क। भारत की और से पाकिस्तान में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा की और से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। जयपुर में भी इसका आयोजन हुआ तो सीएम सहित कई नेता मौजूद रहे। उनके साथ भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य भी थे। ऐसे में एक वीडियो सामने आया हैं जिसमें तिरंगे से उनको पसीना पोंछता देखा जा रहा है। हालांकि बाद में उन्होंने इसके लिए सफाई दी और कहा की वो तिरंगा नहीं था।
बालमुकुंद ने बताया कांग्रेस की चाल
बालमुकुंद आचार्य से तिरंगे से मुंह पोंछने वाले वायरल वीडियो को लेकर सवाल किया गया तो बीजेपी नेता ने कहा, तिरंगा यात्रा ऑपरेशन सिंदूर के विजय और वीर सेनाओं की जीत के लिए निकाला गया। यह एक ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा थी, लेकिन कांग्रेसियों ने इस पर भी राजनीति शुरू कर दी, उन्होंने कहा कि एक वीडियो को काट-छांट कर चलाया जा रहा है कि मैंने तिरंगे से पसीना पोछा है।
क्या कहा विधायक ने
विधायक ने कहा की उनकों किसी ने यह सफेद और हरे रंग का कपड़ा पकड़ा दिया जिसे मैंने माथे से लगाया और चूमा, लेकिन फिर भी कई लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने आगे भी यही कहा की यह वीडियो कांट छाटकर बनाया गया है। उन्होंने इसकों लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
You may also like
Summer Vacation : स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की तारीखें घोषित, 45 दिनों तक बच्चों की रहेगी मौज-मस्ती
श्रमिक और उद्योगपति एक-दूसरे के पूरक, श्रम कानून हो प्रो-इंडस्ट्री एवं प्रो-श्रमिक : सीएम योगी
तुर्किये के साथ व्यापारिक संबंध तोड़े भारत, सेब आयात पर लगे प्रतिबंध: जयराम ठाकुर
पिछले 15 साल से विकास की राह देख रही आजादपुर मंडी, अब सफाई और सुरक्षा पर होगा पुख्ता काम : रेखा गुप्ता
सेंसेक्स लाल निशान में बंद, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हुई खरीदारी