अगली ख़बर
Newszop

Rajasthan कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, अब पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर हुआ निधन, गहलोत और पायलट ने जताया दुख

Send Push

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस को लगातार तीसरे दिन बड़ा झटका लगा है। रामेश्वर डूडी और अश्क अली टांक के बाद एक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का निधन हो गया है। अब पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर के निधन से कांग्रेस का झटका लगा है। हाड़ौती क्षेत्र के कद्दावर नेता भरत सिंह कुंदनपुर का 78 वर्ष की उम्र में लम्बी बीमारी के कारण निधन हुआ है। वह लंबे समय से एसएमएस अस्पताल में भर्ती थे। भरत सिंह के निधन पर कांग्रेसी नेताओं ने अपना दुख प्रकट किया है।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर के निधन का समाचार मिला। मैं कल ही एसएमएस अस्पताल जाकर उनसे कुशलक्षेम पूछकर आया था। डॉक्टरों ने उनकी तबीयत में सुधार बताया था, परन्तु आज ऐसा समाचार मेरे लिए व्यथित करने वाला है। भरत सिंह कुंदनपुर राजनीति एवं जनसेवा में बेबाकी एवं ईमानदारी की मिसाल थे। वो हाड़ौती क्षेत्र के कद्दावर नेता थे। मेरे उनके परिवार से संबंध उनके पिताजी के समय से थे जब मैं उनके साथ लोकसभा सांसद बना था। भरत सिंह कुंदनपुर मेरे साथ मंत्री भी रहे। मैं ईश्वर से भरत सिंह की आत्मा को शांति एवं उनके परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।

भरत सिंह का निधन कांग्रेस पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति: पायलट
पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर के निधन का समाचार व्यथित करने वाला है। भरत सिंह का निधन कांग्रेस पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। क्षेत्र के विकास और पार्टी के प्रति उनका समर्पण एवं सेवाभाव सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने का संबल प्रदान करें।

PC:X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें