इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता फिरोज खान का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 25 सितंबर 1939 को बेंगलूरू में हुआ था। इस अभिनेता को बॉलीवुड में स्टाइल आइकॉन के रूप में याद किया जाता है। फिरोज खान का निधन 27 अप्रैल, 2009हुआ था।
जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको फिरोज खान के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। फिरोज खान ने बेंगलूरू के बिशप कॉटनब्वायज स्कूल और सेंट जर्मन ब्वायज हाई स्कूल से पढ़ाई करने के बाद अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई आ गए।
इसके बाद उन्हें साल 1960 में फिल्म दीदी से बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका मिला। साल 1965 में ही फिरोज खान को फिल्म आरजू से विशेष पहचान मिली। वहीं साल 1969 में आई फिल्म आदमी और इंसान के लिए उन्हें फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ सहनायक का पुरस्कार मिला। उन्होंने उपासना, मेला, नागिन में शानदार अभिनय किया। वहीं धमार्त्मा, कुबार्नी, जांबाज, दयावान, यलगार, प्रेम अगन और जानशीं जैसी कुछ फिल्मों का निर्माण भी फिरोज खान ने किया।
PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज उज्जैन में नवीन कलेक्टर कार्यालय भवन का करेंगे भूमिपूजन
मैं गहरे सदमे में हूं..., करूर हादसे पर थलपति विजय की प्रतिक्रिया
Bastar Dussehra: बस्तर दशहरे में शामिल होंगे अमित शाह, 75 दिन चलता है समारोह, नक्सलवाद के गढ़ में त्योहारों की धूम
कानपुर और कन्नौज का बनेगा टूर पैकेज, इको टूरिज्म विकास बोर्ड की पहल, लोगों को मिलेगा रोजगार
नीतीश कुमार की खास 'चीज' पर तेजस्वी यादव की नजर, राहुल गांधी भी उसी के लिए कर रहे 'बैटिंग'