पिछले दो दिनों से गर्मी और उमस से परेशान दिल्ली-यूपी और हरियाणा पंजाब के लोगों को आज बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। आज शाम इन राज्यों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में 5 से 6 डिग्री की गिरावट आ सकती है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण दक्षिण भारत खासकर तटीय राज्यों में तबाही का माहौल है। आज फिर दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक और गोवा में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत के मणिपुर और मिजोरम में हल्की से मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, आज से पूर्वोत्तर भारत खासकर नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम राज्यों में बारिश का जोर बढ़ सकता है इसी क्रम में ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी गुजरात और दक्षिण-पूर्व राजस्थान में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी-बिहार से लेकर पंजाब-हरियाणा तक आंधी और बारिश की संभावना अधिक है। हालांकि राजस्थान के बड़े हिस्से खासकर पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी और लू भी देखने को मिलेगी।
बिना रोक के आगे बढ़ रहा है मानसून
आपको बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 26 मई को केरल में दस्तक दी थी। अब मानसून बिना किसी विरोध के अपनी गति से आगे बढ़ रहा है। फिलहाल महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और गुजरात के बड़े हिस्से में मानसून की बारिश हो रही है। इसी तरह पूर्वोत्तर भारत में मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर और नागालैंड के अलावा अरुणाचल प्रदेश में भी मानसून की बारिश शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि अगले दो से तीन दिनों में मानसून देश के आधे से ज्यादा हिस्से को कवर कर सकता है। कई राज्यों में जलभराव
बुधवार को कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना आदि में भारी बारिश हुई। इसी तरह मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों के अलावा तटीय कर्नाटक, केरल, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और दक्षिण गुजरात में भी भारी बारिश हुई। इसके चलते इन राज्यों में कई जगहों पर जलभराव हो गया है। कई जगहों पर लोगों के घरों में पानी घुस गया है। वहीं लक्षद्वीप, दक्षिण तमिलनाडु, अंडमान निकोबार, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि में हल्की से मध्यम बारिश हुई है।
You may also like
Shashi Tharoor: शशि थरूर के प्रयास ला रहे रंग, पाकिस्तान के प्रति प्रेम दिखाने वाला देश 48 घंटों में ही पलटा बयान से
रोल नंबर के जरिए जेएसी कक्षा 12वीं कला, विज्ञान और वाणिज्य परिणाम डाउनलोड करें
PBKS : शशांक सिंह की कथित गर्लफ्रेंड महक के साथ रिलेशनशिप
यूएस सुप्रीम कोर्ट ने किया ट्रंप सरकार का रास्ता साफ, 5 लाख लोगों पर मंडराया निर्वासन का खतरा
भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर, आगे बढ़ने के लिए आंध्र प्रदेश भी तैयार : चंद्रबाबू नायडू