भागलपुर, 9 अगस्त (Udaipur Kiran) । जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने शनिवार को नगर निगम क्षेत्र के बाढ़ राहत शिविर टीएनबी कॉलेजिएट तथा सीटीएस चर्च मैदान का निरीक्षण किया। वहां अब आवासन, भोजन, पेयजल शौचालय, साफ सफाई एवं मानव चिकित्सा, पशु चिकित्सा की गई व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने भोजन कर रहे लोगों से भोजन की गुणवत्ता के संबंध में भी पूछा और वहां की व्यवस्था के संबंध में भी उनसे फीडबैक लिया।
फीडबैक के दौरान लोगों ने वहां की व्यवस्था के प्रति अपनी प्रसन्नता जाहिर की तथा संतोषजनक उत्तर दिये। उन्होंने टी एन बी कॉलेजिएट के राहत शिविर में बच्चों से भी हाल-चाल जाना तथा उन्हें बताया कि यहां पढ़ने और खेलने की भी व्यवस्था है। उन्हें पढ़ने और खेलने को भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने सी टी एस चर्च मैदान अवस्थित बाढ़ राहत शिविर में बनाया गया स्वास्थ्य शिविर की पंजी का अवलोकन किया, जिसमें पाया गया की 108 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई है। वहां उपस्थित चिकित्सकों से भी वार्ता की। खाना बनाने वाले रसोइयों को उन्होंने तेल और मसाला का प्रयोग कम से कम करने का निर्देश दिया ताकि लोगों के पेट और स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर ना पड़ सके।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कुंदन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, उप नगर आयुक्त नगर निगम भागलपुर, वरीय उप समाहर्ता अंकिता कुमारी एवं स्थानीय पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर
You may also like
Aaj ka Rashifal 10 August 2025 : आज किस राशि की किस्मत देवियों के साथ और किसे करना होगा कहानियों का सामना, पढ़ें अपना राशिफल
Aaj ka Love Rashifal 10 August 2025 : आज का लव राशिफल किस राशि वालों को मिलेगा प्रपोज़ल और किसके टूटेंगे अरमान?
Aaj ka Ank Rashifal 10 August 2025 : आज के ग्रह नक्षत्र का असर: क्या आपकी राशि को मिलेगा सफलता का तोहफ़ा या होगी मुश्किलें शुरू?
वोटर लिस्ट के बाद बिहार की 17 पार्टियों पर इलेक्शन कमिशन की सर्जिकल स्ट्राइक, देखिए पूरी लिस्ट
Hari Hara Veera Mallu की OTT रिलीज में देरी, Coolie का असर