हुजूर विधानसभा के वार्ड 84 के रक्षाबंधन महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, हजारों बहनों से राखी बंधाई
भाेपाल, 19 अगस्त (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंगलवार काे राजधानी भाेपाल की हुजूर विधानसभा के वार्ड 84 में रक्षाबंधन महोत्सव में सम्मिलित हुए। विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा आयोजित इस महोत्सव में हजारों की संख्या में बहनें सम्मिलित हुईं। जिन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव और विधायक रामेश्वर शर्मा को रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद दिया।
इस आयोजन में मुख्यमंत्री ने पुष्पवर्षा कर बहनों का अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित बहनों का हाथ जोड़कर आभार किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बहनों का यह अपार स्नेह देखकर मैं अभिभूत हूँ। यह केवल महोत्सव नहीं है, यह तो स्नेह कुंभ है। बारिश के बावजूद भी इतनी बड़ी संख्या में बहनों की उपस्थिति विधायक रामेश्वर शर्मा के प्रति बहनों का अनूठा स्नेह संबंध दिखाती है।
उन्होंने आगे कहा कि आज मध्य प्रदेश की सरकार बहनों के उत्थान के लिए अनेकों कार्य कर रही है। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से हमारी बहनों को सशक्त बनाकर उनकी आत्मनिर्भरता के अवसर उपस्थित कर रही है। हालहि में रक्षाबंधन पर हमनें बहनों को शगुन के रूप में 250 रुपये अतिरिक्त प्रदान किए हैं ताकि मेरी हर बहन अपने भाई की कलाई पर अपने मन की राखी बांध सके, उसे मनपसंद रूमाल दे सके और राखी का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाएं। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार इन्ही बहनों के स्नेह के भरोसे चल रही है। भारतीय संस्कृति की बदौलत चल रही है। मैं सौभाग्यशाली हूँ कि आज प्रदेशभर में मुझे 1 करोड़ 29 लाख बहनों का आशीर्वाद मिल रहा है। इतनी बड़ी संख्या में बहनों के आशीर्वाद के लिए ताली बजाने के लिए दोनों हाथ कम पड़ जाते हैं।
जब तक जीवन रहेगा बहनों की सेवा और सुरक्षा में सदैव तत्पर रहूंगा – रामेश्वर शर्मा
महोत्सव में संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी के संस्कार हैं जहां हमारी संस्कृति और त्यौहारों को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। हमारा संगठन हमें सरलता के साथ कार्य की पद्धति सिखाता है। तभी तो हुजूर की बहनों के छोटे से आमंत्रण पर स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनसे स्नेह बंधन निभाने के लिए राखी बंधवाने चले आते हैं। राखी की यह डोर जीवन पर्यंत का नाता जोड़ती है जो बहन और भाई को एक दूसरे के लिए जीना सिखाती है। उन्होंने आगे कहा कि मैं अह्लादित हूँ इतनी बड़ी संख्या में बहनों की उपस्थिति के लिए। मुझे जब भी आवश्यकता हुई मेरी हुजूर की बहनों ने दोनों हाथ खोलकर अपने रामेश्वर भाई को आशीर्वाद और साथ दिया है। मैं भी आज वचन देता हूँ कि जब तक जीवन रहेगा बहनों की सेवा और सुरक्षा में सदैव तत्पर रहूंगा। मेरी किसी भी बहन के चहरे पर मायूसी नहीं आने दूंगा। हर बहन को खुशहाल और समृद्ध जीवन मिले इसके लिए अपना जीवन खपा दूंगा। आज मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में बहनों ने जो स्नेह प्रदान किया है, वह अभूतपूर्व है। मैं जीवनपर्यंत आपका आभारी रहूँगा।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
You may also like
चीन के शीत्सांग में बड़ा विकास हुआ
एशिया कप : अभिषेक नायर को समझ नहीं आया श्रेयस अय्यर को बाहर किए जाने का फैसला
चीन में गर्मी की छुट्टियों में बॉक्स ऑफिस की कमाई अधिक
चमकने वाली है इन राशियों की किस्मत, आज सुबह हो सकता है धन लाभ, लेकिन सावधान!
बादल फटने और भूस्खलन से निपटने की रणनीति तैयार की जा रही है : अमित शाह