Next Story
Newszop

पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर लम्बी आयु की कामना पर्यावरण मित्र गजेन्द्र ने ग्रामीणों संग की

Send Push

पेड़-पौधे मानव सहित सभी जीवों के रक्षक हैं और वे हमारे पारंपरिक मित्र भी हैं। पेड़-पौधे ऑक्सीजन प्रदान करते हैं :गजेन्द्र

पश्चिम चम्पारण(बगहा),9 अगस्त (Udaipur Kiran) । पश्चिम चंपारण जिला पर्यावरण मित्र गजेन्द्र यादव ने बगहा के पिपरा स्थित आईपीएस विकास वैभव चौराहा पर ,प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्रामीणों के साथ मिलकर पेड़ों की लम्बी आयु के लिए पेडों को रक्षा सूत्र बांधकर लम्बी आयु की कामना की है।

मौके पर उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव सहित सभी जीवों के रक्षक हैं और वे हमारे पारंपरिक मित्र भी हैं। पेड़-पौधे ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जो जीवन के लिए आवश्यक है। वे कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं, जिससे हवा शुद्ध होती है। इसके अलावा, पेड़-पौधे मिट्टी के कटाव को रोकने, जलवायु को नियंत्रित करने और विभिन्न प्रकार के जीवों के लिए आश्रय प्रदान करने में भी मदद करते हैं।इसलिए पेड़ों की रक्षा करना मानव का परम कर्तव्य होता है।

उल्लेखनीय है कि गजेन्द्र यादव को बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने वर्षों पहले पश्चिम चम्पारण समाहरणालय में पश्चिम चंपारण जिला पर्यावरण मित्र के रुप में सम्मानित कर चुके हैं।

(Udaipur Kiran) नाथ तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / अरविन्द नाथ तिवारी

Loving Newspoint? Download the app now