Next Story
Newszop

देशभक्ति के रंग में रंगा महेंद्रगढ़,भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Send Push

नारनाैल, 14 अगस्त (Udaipur Kiran) । महेंद्रगढ़ में गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा को विधायक कंवर सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में हजारों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भारत माता की जय व वंदे मातरम के उद्घोष लगाकर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

शहर में तिरंगा यात्रा शुरू होते ही बारिश भी शुरू हो गई। इस बारिश में भी भाजपा कार्यकर्ताओं का जज्बा कम नहीं हुआ। तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों व चौक से गुजरी। यात्रा का दुकानदारों व अन्य लोगों ने स्वागत किया।

विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि गुरुवार को महेंद्रगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की ओर से शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह भाजपा की तिरंगा यात्रा नहीं है, बल्कि देश की एकता और अखंडता व महेंद्रगढ़ के सम्मान की तिरंगा यात्रा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 1947 तक देश को विकसित भारत बनाना है और देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उसी ओर अग्रसर है।

भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति और निर्णायक नेतृत्व के कारण पूरे विश्व ने भारतीय सेना का शौर्य और पराक्रम ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखा। इस यात्रा में महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, सामाजिक संगठन और भूतपूर्व सैनिकों सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

(Udaipur Kiran) / श्याम सुंदर शुक्ला

Loving Newspoint? Download the app now