लद्दाख, 09 सितंबर (Udaipur Kiran) । सियाचिन ग्लेशियर में मंगलवार को हिमस्खलन ने सेना की एक पोस्ट को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में भारतीय सेना की महार रेजिमेंट के तीन जवान बलिदान हो गए, जिनमें से दो अग्निवीर थे।
यह जवान करीब पांच घंटे तक बर्फ के नीचे दबे रहे, जिसके बाद बचाव दल मौके पर पहुंच पाया।
सेना के मुताबिक एक आर्मी कैप्टन भी इस हिमस्खलन में फंस गए थे, लेकिन उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। सेना की विशेष टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं और बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए लेह और उधमपुर से अतिरिक्त दल को बुलाया गया है।
दरअसल, सर्दियों के दौरान सियाचिन और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में अक्सर हिमस्खलन की घटनाएं होती रहती हैं। सियाचिन दुनिया का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र है, जहां भारतीय सैनिक माइनस 60 डिग्री तापमान, तेज़ हवाओं और बर्फ़ से ढकी चोटियों के बीच डटे रहते हैं।
अब तक सियाचिन में कठोर मौसम और प्राकृतिक आपदाओं की वजह से एक हजार से ज्यादा भारतीय सैनिक बलिदान हो चुके हैं। यहां जवान केवल दुश्मन से ही नहीं, बल्कि कठोर मौसम और बर्फ़ीले तूफ़ानों से भी लगातार जंग लड़ते हैं। आगे की जानकारी का अभी इंतजार है।
——————-
(Udaipur Kiran) / बलवान सिंह
You may also like
भांजे के साथ अकेली` थी मामी तभी आ गए मामा नज़ारा जो देखा फिर शुरू ऐसा खेल की जिसे भी लगा पता रह गया दंग
पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
मेरी गर्लफ्रेंड 15 दिन` में एक बार नहाती है पास बैठते ही बदबू से दम घुटने लगता है। प्यार में अंधा हुआ लड़का अब रहा है पछता
किशोर लड़कियों में पहली` बार पिरियड्स आने पर शरीर देता है ये 3 संकेत, हर मां को पता होना चाहिए
पैसों के लिए बदनाम` हुई बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां किसी ने बाप को किया लिपलॉक तो किसी ने उतार दिए कपड़े