-पुलिस ने शव को कब्जे में शव गृह में रखवाया
जींद, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) । जींद के अनूपगढ़ गांव के पास से गुजर रही बहबलपुर माइनर में रविवार को एक व्यक्ति की लाश मिली है। शव की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को माइनर से निकलवा कर नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। मृतक के पास से ऐसा कुछ नही मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।
पुलिस सूत्राें के अनुसार, रविवार सुबह जींद के अनूपगढ़ गांव के पास से गुजर रही बहबलपुर माइनर में किसानों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव कई दिन पुराना लग रहा था और यह क्षत-विक्षत था। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्र में लापता लोगों की जानकारी जुटा रही है। मृतक के शव को बाहर निकाला गया। मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। यह नग्न हालत में था। हालांकि शरीर पर किसी तरह की चोट का निशान नजर नही आ रहा लेकिन फिर भी पुलिस सभी एंग्लों से जांच कर रही है। मृतक की उम्र 40 से 45 साल के बीच है। शरीर भारी है। सदर थाना पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। शव की स्थिति से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कई दिन पुराना है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में लापता लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
—————
(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा
You may also like
यूरोपीय संघ यूक्रेन में नहीं चाहता शांति : लावरोव
चीनी एनिमेटेड फिल्मों का उदय और सांस्कृतिक आत्मविश्वास का पुनर्निर्माण
चीन की जीत की 80वीं वर्षगांठ पर तीसरा व्यापक पूर्वाभ्यास संपन्न
राजिनीकांत की फिल्म Coolie ने हिंदी में कमाई की नई ऊंचाई
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया नीलकंठ वर्णी का अभिषेक