रांची, 11 अगस्त (Udaipur Kiran) । झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से सोमवार को राज्य के पूर्व मंत्री सह कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने मुलाकात की। इस दौरान बंधु तिर्की ने पेसा कानून को लेकर तैयार प्रारूप में आवश्यक संशोधन से संबंधित सुझाव का दस्तावेज सौंपा ।
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात के बाद बंधु तिर्की ने कहा है कि झारखंड जैसे प्रदेश के लिए पेसा कानून महत्वपूर्ण है। इसलिए पेसा कानून का प्रभावशाली तरीके से लागू होना जरूरी है। पंचायती राज विभाग ने बेहतर प्रयास किया है और इसी प्रयास को सफल बनाने के लिए उन्होंने कुछ जरूरी सुझाव वर्तमान मंत्री को दिए हैं। ये सुझाव ग्राम सभा की मजबूती और गांव के विकास सहित राज्य की परंपरा और संस्कृति को संरक्षित रखने के लिहाज से बहुमूल्य है।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
लड़का होगा या लड़की जानने के लिए 3500ˈ साल पहले अपनाया जाता था ये तरीका..जानिए
हर दिन घी खाएं या मक्खन? स्टडीज़ नेˈ खोले बड़े राज़. ये पढ़कर खुद तय कर पाएंगे सेहतमंद ऑप्शन
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 12 अगस्त 2025 : आज बहुला चतुर्थी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक
चायवाले पर फिदा हुई लैडी डॉक्टर दूल्हा बनाकरˈ लाई घर बोली- जब भी कमरे में आता है तो..
चाणक्य नीति: विवाह में सावधानी बरतने की आवश्यकता