रांची, 27 अगस्त (Udaipur Kiran) । अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने बुधवार को हत्या के दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों दोषी भाई हैं। दोनों ने आपसी विवाद के बाद शिवा कुमार राम की हत्या कर दी थी और साक्ष्य छुपाने के लिए शिवा के शव को छिपा दिया था।
अदालत ने दोनों दोषियों बंधनू उरांव और अनिल उरांव पर 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
मामले के अनुसार शिवा कुमार राम की हत्या 15 नवंबर 2020 को हुई थी। घटना को लेकर मृतक के पिता ने पिठोरिया थाना में कांड संख्या 142/2020 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बंधनू उरांव और अनिल उरांव को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों दोषी बंधनू उरांव और अनिल उरांव पिठोरिया थाना क्षेत्र के दुबलिया गांव के निवासी हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
जनगणना-2026 के पहले परखी जाएंगी तैयारियां, अक्टूबर-नवंबर में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होगा फुल रिहर्सल
ज्यादा सुंदर दिखने की चाहत में चेहरा बिगाड़ बैठीं ये हसीनाएं किसी के सूजे होंठ किसी का बिगड़ा माथा`
दुर्गा पूजा के दौरान असम के धुबरी में रात को शूट एट साइट ऑर्डर लागू, हिमंत बिस्व सरमा ने बताया क्यों दिया आदेश
भारत के किस राज्य के लोग देते हैं सबसे ज्यादा गाली? टॉप-10 राज्यों की लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप`
गणेश चतुर्थी 2025: जानें इस महापर्व का महत्व और अद्भुत कहानियाँ