हरिद्वार, 21 अगस्त (Udaipur Kiran) । स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने देहरादून ऊर्जा निगम का घेराव करने जा रहे किसानों को बहादराबाद टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। उसमें दो किसान घायल बताए गए हैं। भारी संख्या में ट्रैक्टर आदि लेकर पहुंचे किसानों ने विरोध में टोल प्लाजा पर धरना शुरू कर दिया हैं।
पुलिस अधिकारी किसानों को समझाने में लगे हुए हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज भाकियू कार्यकर्ता स्मार्ट मीटर के विरोध में देहरादून घेराव करने जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही किसान बहादराबाद टोल प्लाजा पर पहुंचे तो पहले से ही मौजूद पुलिस बल ने रोकने का प्रयास किया। किसानों ने टोल का बैरियर तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस और किसानों के बीच धक्का मुक्की हो गई।
बताया गया कि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर किसानों को रोकने का प्रयास किया। किसानों का आरोप कि पुलिस ने लाठी चार्ज किया हैं, जिसमें कई किसान घायल हो गए हैं। विरोध में किसानों ने टोल प्लाजा पर धरना शुरू कर दिया हैं। भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं अधिकारी किसानों को समझाने मे लगे हुए हैं।
(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला
You may also like
WATCH: बांग्लादेश क्रिकेट में हो गया बड़ा ग़ज़ब, U-15 लड़कों ने सीनियर महिला टीम को 87 रनों से चटा दी धूल
ट्रैक्टर नहीं तो क्या हुआ? किसान ने बुलेट को ही बनाˈˈ लिया खेती का साथी जुगाड़ देख आप भी कहेंगे वाह रे देसी दिमाग
Google Pixel 10 की एंट्री के बाद धड़ाम गिरे Pixel 9, 9 Pro, 9 Pro XL के दाम! 20 हजार तक हुए सस्ते
फंगस की बीमारी घर में कैसे बढ़ती है? जानिए इसकी पहचान और बचाव के उपाय
गट को सेकेंड ब्रेन क्यों कहा जाता है? AIIMS के डॉक्टरों ने समझाया पेट-दिमाग का रहस्य