नई दिल्ली, 8 सितंबर (Udaipur Kiran) । आम आदमी पार्टी (आआपा) के बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर के अपने विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए मुआवजा और राहत राशि की मांग की है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार भी किसानों को राहत राशि देती थी।
संजीव झा ने पत्र में लिखा कि यमुना नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि और उसके कारण जलभराव से बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के अतंर्गत दिल्ली के निचले इलाकों में किसानों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। इस आपदा से कई किसान परिवारों की आजीविका पर गंभीर संकट आ गया है।
झा ने लिखा है कि अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा के चलते किसानों की फसलें खराब हो गई हैं। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण से उनको मुश्किलों का सामना करने पड़ रहा है। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री से अपील की है कि प्रभावित किसानों की विशेष सर्वेक्षण टीम द्वारा तुरंत जांच कराई जाए।
उन्होंने कहा कि बर्बाद हुई फसलों का आकलन कर किसानों को तात्कालिक मुआवजा और राहत राशि दी जाए।
संजीव झा ने कहा कि पिछली सरकार ने भी ऐसी परिस्थितियों में किसानों को राहत प्रदान की थी। उन्होंने दिल्ली सरकार से उम्मीद जताते हुए कहा कि इस बार भी किसानों को समय पर सहायता मिलेगी।
—————
(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी
You may also like
पहला प्यार भूल गए? इस राशि के लिए हैरान करने वाली खुशखबरी, लौट आएगा वो!
Earthquake In Kamchatka: रूस के कामचटका में फिर जोरदार भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 7.1 की मापी गई तीव्रता
Smoking से खराब होते` Lungs को नेचुरली डिटॉक्स कर देगी ये ड्रिंक, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया 3 दिन में साफ हो जाएगा फेफड़ों में जमा धुआं और बलगम
शहद के साथ इन 5 चीजों का सेवन पड़ सकता है भारी, आयुर्वेद और साइंस दोनों ने दी चेतावनी
झालावाड़ हादसे में भजनलाल सरकार का बड़ा कदम, 13 लाख की आर्थिक मदद के साथ संविदा पर दी नौकरी