रांची, 6 सितंबर (Udaipur Kiran) । उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में शनिवार को जिला स्तरीय विशेषज्ञ समिति की बैठक हुई। बैठक में जिले की वनभूमि (फॉरेस्ट लैंड) की पहचान करने और उसकी सूची बनाने पर चर्चा की गई।
समिति को बताया गया कि इसके लिए जरूरी फॉर्म-एक, दो और पांच भरकर डाटा तैयार कर लिया गया है। बाकी फॉर्म अलग-अलग राजस्व अंचलों से मिलते ही भेज दिए जाएंगे।
यह काम सुप्रीम कोर्ट के आदेश और वन संरक्षण कानून के तहत किया जा रहा है। यह मामला पुराने टीएन गोदावरमन केस (1996) और हाल के अशोक कुमार शर्मा केस (मार्च 2025) से जुड़ा है।
बैठक में वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि यह डाटा जरूरी है, ताकि सुप्रीम कोर्ट और कानून के नियमों का पालन हो सके। इस मौके पर समिति के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे, जिनमें अपर समाहर्ता, जल संसाधन विभाग के अभियंता, जिला विधि शाखा के अधिकारी और जिला खनन पदाधिकारी शामिल थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
गूगल पर खूबसूरत` दुल्हन ढूंढ़ते हुए दिल्ली से मध्य प्रदेश पहुंच गया इंजीनियर फंस गया बहुत बुरा
पति के लिए भाग्यशाली महिलाएं: चाणक्य की शिक्षाएं
स्ट्रॉबेरी से दांतों को सफेद करने का ट्रेंड: विशेषज्ञों की चेतावनी
ED Raid in Jaipur: 150 करोड़ फ्रॉड केस में ईडी की कार्रवाई, विदेशी निवेश और मनी लॉन्ड्रिंग के सुराग
ट्रेन में फंसाई` दुल्हन, 1 लाख में किया सौदा और… बनारस में दूल्हे के साथ मिलकर अल्ताफ कर गया कांड