लखनऊ, 05 सितम्बर (Udaipur Kiran) । जिले की वजीरगंज थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह फर्जी आईएएस अधिकारी का साथी है, जो उसके हर काम में साथ देता था।
वजीरगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को फर्जी आईएएस अधिकारी मऊ निवासी सौरभ त्रिपाठी को गिरफ्तार किया था। उसके साथी मूलरूप से फर्रूखाबाद के नेकपुर निवासी कुमार गौरव पाण्डेय के बारे में जानकारी मिली कि वह कैसरबाग बस अड्डे की ओर जा रहा था। अगर सही समय पर पुलिस पहुंचती है तो उसे पकड़ा जा सकता है। इसके बाद उपनिरीक्षक रणविजय सिंह टीम के साथ पहुंचे और परिवर्तन चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया।
—————
(Udaipur Kiran) / दीपक
You may also like
Rashifal 7 sep 2025: इन राशियों के जातकां के लिए दिन होगा अच्छा, कर सकते हैं नई शुरूआत, जाने क्या कहता हैं राशिफल
Job News: सिक्योरिटी असिस्टेंट के पद पर चयन होने पर मिलेगा 69,100 रुपए प्रतिमाह वेतन
गांगुली, धोनी और कोहली: कौन है भारत का सर्वश्रेष्ठ कप्तान?
GST लागू होने से पल्सर, ड्यूक, हिमालयन समेत ये मोटरसाइकल होंगी महंगी, जानें कितनी बढ़ेगी कीमत
भारत दौरे पर पिछली यात्राओं से मिली सीख का इस्तेमाल करने को उत्सुक केल्लावे