हरिद्वार, 28 अगस्त (Udaipur Kiran) । सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी एवं जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने दो दिन पूर्व शिवालिक नगर में हुई डकैती के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पुलिस प्रशासन से जल्द ही डकैतों को पकड़ने की मांग की। इस अवसर पर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी विभाग अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि शिवालिक नगर में दिन-दहाड़े डकैती से आमजन में भय व रोष है। अगर जल्दी ही डकैतों को नहीं पकड़ा गया तो कांग्रेस बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, महिलाएं असुरक्षित है, चोर, डकैतों में पुलिस का खौफ समाप्त हो गया है, भ्रष्टाचार चरम पर है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और मनोज सैनी ने कहा कि धामी सरकार में चोर डकैतों के हौसले बुलंद हैं और बदमाशों ने शिवालिक नगर को अपराधी गतिविधियों का केंद्र बनाया हुआ है। लगातार आपराधिक मामले बढ़ रहे हैं, जिससे आमजन में भय एवं आक्रोश व्याप्त है।
—————
(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला
You may also like
नेटफ्लिक्स पर 'एलिस इन बॉर्डरलैंड' सीजन 3 की रिलीज़ की तारीख और कास्ट की जानकारी
मायावती ने आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाया, विश्वनाथ पाल बने यूपी प्रदेश अध्यक्ष, बसपा में बड़े बदलाव
क्या PM मोदी 75 साल की उम्र में होंगे रिटायर, RSS चीफ मोहन भागवत ने दिया बड़ा बयान
SHODHA: कन्नड़ ZEE5 ओरिजिनल का आधिकारिक ट्रेलर जारी
राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, PM मोदी की मां को कहे 'अपशब्द', BJP ने पुलिस में की शिकायत