– भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री द्वारा अतिवृष्टि पीड़ित किसानों को राहत राशि वितरित करने पर जताया आभार
भोपाल, 6 सितम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश के अतिवृष्टि एवं बाढ़ प्रभावित किसानों को राहत राशि वितरित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है और हर आपदा की घड़ी में उनकी चिंता करती रही है। चाहे सूखा हो, ओलावृष्टि हो या बाढ़ की विकट स्थिति, भाजपा सरकार ने किसानों को राहत पहुंचाने का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया है।
प्रदेश प्रवक्ता सिसौदिया ने शनिवार को मीडिया को जारी विज्ञप्ति के माध्मय से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिन चार जातियों के सशक्तीकरण की बात करते हैं, उनमें हमारे अन्नदाता किसान प्रमुख स्थान रखते हैं। अन्नदाता की समृद्धि ही देश और समाज की मजबूती है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को सशक्त बनाने तथा उनकी आय दोगुनी करने के संकल्प की दिशा में कार्य कर रही है।
भाजपा की सरकार संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही
सिसौदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को प्रदेश के 11 बाढ़ एवं अतिवृष्टि प्रभावित जिलों के किसानों से वर्चुअल संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और समस्याओं को सुना। तत्पश्चात उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से 17,500 कृषक भाइयों-बहनों के बैंक खातों में सीधे 20.6 करोड़ की राहत राशि अंतरित कर किसानों को त्वरित संबल प्रदान किया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को संबल देने का कार्य प्रदेश सरकार निरंतर कर रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किसानों को कुल 188.52 करोड़ की राहत राशि प्रदान की जा चुकी है। यह राशि सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि जैसी आपदाओं से प्रभावित हजारों किसानों तक पहुंचाई गई है।
भाजपा सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सिसौदिया ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकारें किसान को केवल अन्नदाता के रूप में नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माता का दर्जा देती है। हर परिस्थिति में किसान के साथ खड़े रहना भाजपा का संकल्प है। संकट की इस घड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह निर्णय किसानों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। किसानों को आधुनिक तकनीक, बेहतर बीज, सिंचाई सुविधा, फसल बीमा, न्यूनतम समर्थन मूल्य और डिजिटल प्लेटफार्म पर खरीदी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में केन्द्र और प्रदेश सरकार निरंतर कार्यरत हैं। जब प्रदेश के अनेक जिले बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित हैं तब मुख्यमंत्री डॉ. यादव का किसानों के खाते में सीधे राहत राशि भेजने का निर्णय उनके संवेदनशील नेतृत्व का प्रतीक है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों की हर समस्या में उनके साथ खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी।
(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत
You may also like
बिहार के पूर्वी चंपारण से दो तस्कर गिरफ्तार
जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्पक्षी दलों को विपक्ष के लायक भी नहीं मिलेगी सीट : राजीव रंजन
मुंशी प्रेमचंद की स्मृति में दिल्ली में होगा प्रेम उत्सव का आयोजन: नीरज
सोनीपत: संस्कार, सेवा भाव से बनेगा भारत विकसित राष्ट्र: हरविंद्र कल्याण
झज्जर : पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री