Next Story
Newszop

“वो इतनी सुंदर थी, खुद को रोक नहीं पाया”, नवविवाहिता के साथ 7 लोगों ने 3 घंटों तक किया रेप

Send Push

बिहार के किशनगंज जिले से एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। मेला देखकर लौट रही एक नवविवाहिता के साथ 7 दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, जब महिला के नाबालिग भतीजे ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने उसकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी। यह घटना समाज में महिलाओं की सुरक्षा पर फिर से सवाल उठाती है।

मेला देखकर लौट रही थी महिला, रास्ते में हुआ हादसा

यह दिल दहलाने वाली घटना 9 सितंबर की शाम को हुई। किशनगंज के गलगलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता अपने नाबालिग भतीजे के साथ आदिवासी मेला देखकर घर लौट रही थी। रास्ते में कुछ बदमाशों ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। भतीजे ने जब इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने उसे पीट दिया और उसका मोबाइल छीन लिया। डर के मारे भतीजा भागकर घर पहुंचा और परिजनों को सारी बात बताई।

चाय बागान में ले जाकर किया घिनौना काम

भतीजे के भागने के बाद, बदमाशों ने महिला को जबरदस्ती चाय बागान में ले गए। वहां इन दरिंदों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने विरोध करने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। पीड़िता बेहोश हो गई, फिर भी इन हैवानों ने करीब 3 घंटे तक उसका शोषण किया। इसके बाद बदमाश महिला के गहने लूटकर फरार हो गए। अगले दिन पीड़िता बेहोशी की हालत में मिली।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार

परिजनों की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। इलाज के बाद गुरुवार शाम को पीड़िता ने गलगलिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश टुडु, सुपल मुर्मु, संतोष टुडु, सकल टुडु, बुद्धलाल टुड्डु, बुद्धलाल हासदा उर्फ दारा सिंह हासदा और सुशांत दास शामिल हैं। पूछताछ में एक आरोपी ने बेशर्मी से कहा, “लड़की बहुत सुंदर थी, उसका पहनावा भी अलग था। मैं खुद को रोक नहीं पाया। हमने उसे चाय के खेत में ले जाकर बारी-बारी से रेप किया।”

Loving Newspoint? Download the app now